Lockdown OTT Release: साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘लॉकडाउन’ आज, 11 मार्च 2026 से OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो गई है. यह फिल्म पहले 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब, थिएटर रिलीज के लगभग एक महीने बाद, दर्शक इसे घर बैठे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.
जो दर्शक इसे बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए थे, उनके लिए यह शानदार मौका है. आइए, फिल्म देखने से पहले जानते हैं इसकी कहानी और कौन सा प्लेटफॉर्म इसे स्ट्रीम कर रहा है.
इस OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग
एआर जीवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लाइका प्रोडक्शंस ने डिस्ट्रीब्यूट किया है. ‘लॉकडाउन’ 11 मार्च 2026 से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. प्रोडक्शन हाउस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक इंटेंस पोस्टर के साथ इसकी OTT रिलीज की अनाउंसमेंट की. पोस्टर के कैप्शन में लिखा गया है, “डर, हिम्मत और जिंदा रहने की कहानी अब आपकी स्क्रीन तक पहुंच चुकी है.”
कई भाषाओं में उपलब्ध है फिल्म
लॉकडाउन अब तमिल, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है. कन्नड़ और मलयालम वर्जन का इंतजार अभी बाकी है.
फिल्म की कहानी और थीम
फिल्म की कहानी COVID-19 महामारी के दौरान लोगों की जिंदगी में आए बड़े बदलाव और मानसिक संघर्ष को दिखाती है. इसमें अनुपमा परमेश्वरन ने अनीता नाम की लड़की का किरदार निभाया है, जो एक सख्त और पुराने ख्यालों वाले परिवार की बड़ी बेटी है. उसकी जिंदगी में एक दर्दनाक घटना घटती है और उसी समय पूरे राज्य में लॉकडाउन लागू हो जाता है. ऐसे हालात में उसे अकेलेपन, डर और मानसिक तनाव से जूझना पड़ता है.
साइकोलॉजिकल थ्रिलर और इमोशनल ड्रामा
फिल्म सिर्फ थ्रिलर नहीं बल्कि एक साइकोलॉजिकल ड्रामा भी है. यह दर्शाती है कि महामारी के दौरान लोग कैसे अकेलेपन, डर और निजी टकराव का सामना करते हैं. अनीता के माता-पिता और परिवार के साथ उसके रिश्ते फिल्म में उसकी अंदरूनी लड़ाई को और गहराई से दिखाते हैं.
फिल्म की स्टार कास्ट
अनुपमा परमेश्वरन के अलावा फिल्म में कई दमदार कलाकार नजर आते हैं. चार्ले ने सुरेश का किरदार निभाया है, जबकि लिविंगस्टन एक अहम भूमिका में दिखाई देते हैं. निरोशा फिल्म में अनीता की मां सुधा के रोल में हैं और प्रिया वेंकट स्वप्ना के किरदार में नजर आती हैं. इसके अलावा जॉर्ज मेरीन, इंदुमति, राजकुमार, शामजी, लोल्लू सबा मारन, रेडिन किंग्सले और विनायक राज भी फिल्म की स्टार कास्ट का हिस्सा हैं.
यह भी पढ़ें: The 50: शुभमन गिल संग सीक्रेट रिलेशन? Ridhima Pandit ने अफवाहों पर लगाया फुल स्टॉप
The post Lockdown OTT Release: महामारी के दौर में अकेलेपन और डर की कहानी अब OTT प्लेटफॉर्म पर, जानें कहां देखें appeared first on Naya Vichar.
