Vijay Sinha: बिहार में पेट्रोल, डीजल और गैस की कमी पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा कि बिहार में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है. प्रशासन पूरे हालात पर नजर बनाए हुए है और जहां भी थोड़ी बहुत परेशानी सामने आ रही है, उसे तुरंत ठीक किया जा रहा है.
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराने की जरूरत नहीं है. प्रशासन का पूरा प्रयास है कि आम लोगों को ईंधन की वजह से किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.
कुछ जगहों पर हो सकती है हल्की परेशानी
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य के कुछ इलाकों में थोड़ी बहुत दिक्कत जरूर सामने आ सकती है. लेकिन यह स्थिति अस्थायी है और प्रशासन लगातार इस पर काम कर रहा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.
सिन्हा ने कहा कि प्रशासन लगातार अधिकारियों से संपर्क में है और हर जिले से स्थिति की रिपोर्ट ली जा रही है. अगर कहीं भी आपूर्ति प्रभावित होती है, तो उसे तुरंत बहाल करने की कोशिश की जाती है.
“बिहार में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं”
डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान. बोले- ब्लैक मार्केटिंग पर कड़ी नजर, कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई करेंगे. अफवाहों से बचने की अपील की. #Bihar #PetrolDiesel #VijaySinha #PrabhatKhabar @VijayKrSinhaBih pic.twitter.com/QqqJhRDo5h— Naya Vichar (@prabhatkhabar) March 11, 2026
अफवाहों से बचने की अपील
डिप्टी सीएम ने लोगों से अपील की कि पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों से बचें. उन्होंने कहा कि कई बार गलत जानकारी के कारण लोग घबरा जाते हैं. पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ लग जाती है. इससे कुछ समय के लिए परेशानी बढ़ सकती है.
कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त
विजय कुमार सिन्हा ने यह भी स्पष्ट किया कि ईंधन की कालाबाजारी करने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अगर कहीं भी ब्लैक मार्केटिंग की शिकायत मिलती है, तो तुरंत कार्रवाई की जाए.
उन्होंने कहा कि प्रशासन किसी भी हालत में आम लोगों का शोषण नहीं होने देगी. जो भी व्यक्ति या समूह ईंधन की कालाबाजारी में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Also Read: मनीष रंजन को नहीं मिली जमानत, NEET छात्रा मौत मामले में कोर्ट ने फिर CBI को लगाई फटकार
The post बिहार में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, डिप्टी सीएम बोले- ब्लैक मार्केटिंग करने वालों पर होगी कार्रवाई appeared first on Naya Vichar.
