Hot News

CS नहीं, इस ब्रांच ने मारी बाजी! Highest Package 62.7 लाख

Best BTech Branch: अक्सर जब भी बीटेक ब्रांच चुनने की बात आती है तो स्टूडेंट्स सेफ साइड के लिए कंप्यटूर साइंस चुनते हैं. इन दिनों टेक्नोलॉजी के विकास के साथ ही इस ब्रांच की काफी डिमांड है. लेकिन अगर हाईएस्ट पैकेज की बात करें तो कई बार अन्य ब्रांच भी शानदार प्रदर्शन करती है. ऐसी ही एक ब्रांच है इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (Electrical Engineering Branch), जिसके स्टूडेंट्स ने शानदार पैकेज हासिल किया.

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच है आगे

अगर मालवीय राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान (MNIT) जयपुर के 2022-23 प्लेसमेंट रिकॉर्ड पर नजर डालें तो पता चलता है कि केवल कंप्यूटर साइंस ही नहीं, बल्कि दूसरी ब्रांच भी कई मामलों में बेहतर प्रदर्शन कर रही है. खासतौर पर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE) ने कुछ मामलों में कंप्यूटर साइंस को पीछे छोड़ दिया है.

MNIT Jaipur Placement 2022-23

इस ब्रांच का है Highest Placement

सबसे ज्यादा चर्चा डिफरेंस हाईएस्ट पैकेज में देखने को मिला. जहां कंप्यूटर साइंस का सबसे ज्यादा पैकेज 57.75 लाख रुपये सालाना रहा, वहीं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र को 62.75 लाख रुपये सालाना का ऑफर मिला. इस तरह हाईएस्ट पैकेज के मामले में इलेक्ट्रिकल ब्रांच ने कंप्यूटर साइंस को पीछे छोड़ दिया.

एवरेज पैकेज में भी एक जैसे प्लेसमेंट

एवरेज पैकेज के मामले में दोनों ब्रांच लगभग बराबरी पर हैं. कंप्यूटर साइंस का औसत पैकेज 15.66 लाख रुपये प्रति वर्ष (LPA) रहा, जबकि इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का औसत पैकेज 15.56 LPA दर्ज किया गया.

प्लेसमेंट को ध्यान में रखकर चुन सकते हैं ब्रांच

इन आंकड़ों से साफ होता है कि बीटेक में केवल कंप्यूटर साइंस ही नहीं, बल्कि दूसरी इंजीनियरिंग ब्रांच में भी शानदार अवसर मौजूद हैं. इसलिए छात्रों को ब्रांच चुनते समय केवल ट्रेंड के आधार पर नहीं, बल्कि अपनी रुचि और क्षमता को ध्यान में रखकर फैसला करना चाहिए.

MNIT Jaipur की रैंकिंग अच्छी है

अन्य ब्रांच का इस साल का प्लेसमेंट भी शानदार है. MNIT जयपुर टेक्नोलॉजी की पढ़ाई के लिए जाना जाता है. NIRF रैंकिंग 2025 के अनुसार, MNIT Jaipur इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में 42वीं नंबर पर है. 

यह भी पढ़ें- CS के अलावा अब इस इंजीनियरिंग ब्रांच पर भी स्टूडेंट्स की नजर, जानें क्या है खास

The post CS नहीं, इस ब्रांच ने मारी बाजी! Highest Package 62.7 लाख appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top