Hot News

घर में जरूर लगाएं खुशबू और पॉजिटिव वाइब्स लाने वाले ये 5 खूबसूरत फूल

Best Smelling Flowers for Home: घर में पॉजिटिव वाइब्स और फ्रेशनेस लाने के लिए सजावट ही काफी नहीं होती, बल्कि कुछ नेचुरल चीजें भी आपके घर के माहौल को खुशनुमा बनाने में मदद करती हैं. खुशबूदार फूल घर को सुंदर बनाते हैं साथ ही उनकी खुशबू मन को रिलैक्स कर देती है. कई स्टडीज में भी बताया गया है कि फूलों की खुशबू स्ट्रेस कम करने और मूड बेहतर बनाने में मदद करती है. अगर आप भी अपने घर में पॉजिटिव एनर्जी और फ्रेश फ्रेगरेंस चाहते हैं, तो इन 5 खूबसूरत और खुशबूदार फूलों को जरूर लगाएं

ये खूबसूरत फूल घर में लाते हैं खुशबू और पॉजिटिव वाइब्स (Best Smelling Flowers for Home)

1. जैस्मिन (Jasmine)

Best Smelling Flowers for Home
जैस्मिन

जैस्मिन का फूल अपनी मीठी और स्ट्रॉन्ग फ्रेगरेंस के लिए काफी फेमस है. इसकी खुशबू पूरे घर को फ्रेश बना देती है. यह फूल स्ट्रेस कम करने और अच्छी नींद लाने में भी मदद करता है. बालकनी या गार्डन में जैस्मिन का पौधा लगाना बहुत आसान होता है.

2. रोज (Rose)

रोज

रोज यानी गुलाब सिर्फ देखने में ही खूबसूरत नहीं होता, बल्कि इसकी खुशबू भी बेहद सुकून देने वाली होती है. रोज के फूल घर की ब्यूटी बढ़ाते हैं और इसकी फ्रेगरेंस पॉजिटिव मूड बनाने में मदद करती है.

3. लैवेंडर (Lavender)

लैवेंडर

लैवेंडर की हल्की और कूल खुशबू दिमाग को रिलैक्स करती है. कई लोग इसे नेचुरल एरोमा थेरेपी के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं. घर में लैवेंडर का पौधा रखने से स्ट्रेस कम होता है और माहौल शांत लगता है.

4. चंपा (Champa / Frangipani)

चंपा

चंपा का फूल बेहद एलिगेंट और खुशबूदार होता है. इसकी फ्रेगरेंस बहुत ही सॉफ्ट और नेचुरल होती है जो घर को फ्रेश और पॉजिटिव फील देती है. इसे गार्डन या बड़े गमले में आसानी से उगाया जा सकता है.

5. रात रानी (Raat Rani)

रात रानी

रात रानी अपने नाम की तरह रात में तेज खुशबू फैलाती है. इसकी फ्रेगरेंस इतनी स्ट्रॉन्ग होती है कि पूरे घर का माहौल महक उठता है. इसे घर में लगाने से शाम के समय एक अलग ही सुकून भरा माहौल बनता है.

यह भी पढ़ें: तेज गर्मी में घर को नैचुरल ठंडक और ताजी हवा देंगे ये 5 पौधें

यह भी पढ़ें: मिट्टी नहीं, सिर्फ पानी में उगाएं ये 5 खूबसूरत फूलदार पौधे, घर बन जाएगा खूबसूरत मिनी गार्डन

The post घर में जरूर लगाएं खुशबू और पॉजिटिव वाइब्स लाने वाले ये 5 खूबसूरत फूल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top