Hot News

IPL 2026 Schedule: देखें पहले 20 मैचों की लिस्ट, जानें आपकी पसंदीदा टीम का मैच कब है?

Table of Contents

IPL 2026 Schedule: बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है. लीग की शुरुआत 28 मार्च से होगी. अभी केवल पहले 20 मैचों का समय और दिन तय किया गया है. यह टूर्नामेंट का पहला भाग है जो 28 मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल तक चलेगा. इसके बाद होने वाले मैचों की जानकारी चुनाव की तारीखें आने के बाद दी जाएगी.

पहला मैच आरसीबी और हैदराबाद के बीच

सीजन का पहला मुकाबला पिछली विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा. यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्पोर्ट्सा जाना है. इसके बाद 29 मार्च को मुंबई इंडियंस का सामना वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से होगा. चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 30 मार्च को गुवाहाटी में करेगी. वहीं पंजाब किंग्स का पहला मैच गुजरात टाइटंस से न्यू चंडीगढ़ में 1 अप्रैल को होना है.

विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम पर असर 

बेंगलुरु में आगे मैच स्पोर्ट्से जाएंगे या नहीं, यह 13 मार्च को पूरी तरह तय होगा. देश के कुछ राज्यों जैसे बंगाल, तमिलनाडु, असम और केरल में विधानसभा चुनाव होने हैं. इन राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद ही आईपीएल के आगे के मैचों का कार्यक्रम जारी किया जाएगा. चुनाव के कारण मैचों की जगह और समय में बदलाव की पूरी संभावना बनी हुई है.

12 अप्रैल तक स्पोर्ट्से जाएंगे 20 मुकाबले 

पहले भाग में 15 दिनों के अंदर कुल 20 मैच स्पोर्ट्से जाएंगे. इस दौरान कुल चार दिन ऐसे होंगे जब एक ही दिन में दो मुकाबले स्पोर्ट्से जाएंगे. ये डबल हेडर मैच 4 अप्रैल, 5 अप्रैल, 11 अप्रैल और 12 अप्रैल को होंगे. इन दिनों में पहला मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा. वहीं दूसरा मैच शाम 7:30 बजे से स्पोर्ट्सा जाएगा. इसके अलावा बाकी सभी दिनों में केवल एक ही मैच होगा जिसका समय शाम 7:30 बजे रहेगा.

पहले 20 मैचों की पूरी जानकारी

मैच नंबर तारीख दिन टीमें जगह समय
1 28 मार्च शनिवार आरसीबी vs सनराइजर्स हैदराबाद बेंगलुरु शाम 7:30 बजे
2 29 मार्च रविवार मुंबई इंडियंस vs केकेआर मुंबई शाम 7:30 बजे
3 30 मार्च सोमवार राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स गुवाहाटी शाम 7:30 बजे
4 31 मार्च मंगलवार पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस मुल्लांपुर शाम 7:30 बजे
5 1 अप्रैल बुधवार लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स लखनऊ शाम 7:30 बजे
6 2 अप्रैल गुरुवार केकेआर vs सनराइजर्स हैदराबाद कोलकाता शाम 7:30 बजे
7 3 अप्रैल शुक्रवार चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स चेन्नई शाम 7:30 बजे
8 4 अप्रैल शनिवार दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस दिल्ली दोपहर 3:30 बजे
9 4 अप्रैल शनिवार गुजरात टाइटंस vs राजस्थान रॉयल्स अहमदाबाद शाम 7:30 बजे
10 5 अप्रैल रविवार सनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ सुपर जायंट्स हैदराबाद दोपहर 3:30 बजे
11 5 अप्रैल रविवार आरसीबी vs चेन्नई सुपर किंग्स बेंगलुरु शाम 7:30 बजे
12 6 अप्रैल सोमवार केकेआर vs पंजाब किंग्स कोलकाता शाम 7:30 बजे
13 7 अप्रैल मंगलवार राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस गुवाहाटी शाम 7:30 बजे
14 8 अप्रैल बुधवार दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटंस दिल्ली शाम 7:30 बजे
15 9 अप्रैल गुरुवार केकेआर vs लखनऊ सुपर जायंट्स कोलकाता शाम 7:30 बजे
16 10 अप्रैल शुक्रवार राजस्थान रॉयल्स vs आरसीबी गुवाहाटी शाम 7:30 बजे
17 11 अप्रैल शनिवार पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद मुल्लांपुर दोपहर 3:30 बजे
18 11 अप्रैल शनिवार चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई शाम 7:30 बजे
19 12 अप्रैल रविवार लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटंस लखनऊ दोपहर 3:30 बजे
20 12 अप्रैल रविवार मुंबई इंडियंस vs आरसीबी मुंबई शाम 7:30 बजे

ये भी पढ़ें-

बांग्लादेश के सामने नहीं टिक पाए पाक टीम के खिलाड़ी, पाकिस्तान को मिली 8 विकेट से शिकस्त

मारपीट कर छीने पैसे… गरिमा तिवारी ने पति अमित मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप

टीटीई ने पूछा- क्रिकेटर हो क्या? पत्नी ने दिया चकमा, 8 घंटे ट्रेन में मुंह छिपाए रहे शिवम दुबे

The post IPL 2026 Schedule: देखें पहले 20 मैचों की लिस्ट, जानें आपकी पसंदीदा टीम का मैच कब है? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top