क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2: शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में दिखाया जाएगा कि ऋतिक, समायरा को लेकर थोड़ा परेशान दिखता है. इसी बीच मेहंदी फंक्शन में वृंदा अपने बच्चों को ढूंढती नजर आती है. भागदौड़ के दौरान वह गलती से अंगद की बाहों में गिर जाती है. अंगद उसे समझाता है कि बच्चों की चिंता छोड़कर थोड़ी देर वह आराम से मेहंदी लगवाए. ऋतिक, मुन्नी की मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए उस पर नींबू और चीनी लगा रहा होता है. इस पल में मुन्नी अपनी जिंदगी के बदलाव को याद करती है. कभी वह एक नौकरानी के रूप में काम करती थी और अब वह विरानी परिवार की बहू बनने जा रही है.
मिहिर और तुलसी के बीच मजेदार पल
मेहंदी समारोह के दौरान एक दिलचस्प पल तब आता है जब मिहिर खुद अपने हाथ में मेहंदी लगवाने का फैसला करते हैं. परिवार के लोग देखते हैं कि उनके हाथ पर तुलसी का नाम लिखा हुआ है. इस पर दोनों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक होती है. तुलसी थोड़ा नाराज होने का नाटक करती हैं, तो मिहिर मेहंदी लगाने वाले से कहते हैं कि उनके हाथ पर तुलसी हार्ट मिहिर लिख दे. यह सुनकर आसपास खड़े सभी लोग हंसने लगते हैं.
गोमजी को गले लगा लेगा मिहिर
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में दिखाया जाएगा कि ऋतिक, मुन्नी से अपने प्यार का इजहार करता है और साथ ही भविष्य को लेकर अपनी घबराहट भी बताता है. उनकी बातचीत ज्यादा देर तक नहीं चल पाती क्योंकि परिधी उन्हें देख लेती है. दूसरी ओर समायरा अपने माता-पिता से बहस करती नजर आती है. वह कहती है कि वे भले ही दूसरों के सामने सामान्य दिखने की कोशिश करें, लेकिन वह जानती है कि उनके रिश्ते में दरार आ चुकी है. शादी की रस्में शुरू होने से पहले तुलसी सोचती हैं कि क्या गोमजी समारोह में आएंगे. तभी सबको हैरान करते हुए गोमजी वहां पहुंच जाते हैं. मिहिर उन्हें देखकर गले लगा लेते हैं.
यह भी पढ़ें– क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2: अंश के बेटे की एंट्री, इन 2 नामों पर सस्पेंस-कौन बनेगा तुलसी का पोता?
The post Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मिहिर ने लगाई तुलसी के नाम की मेहंदी, क्या फिर करीब आएंगे दोनों? appeared first on Naya Vichar.
