IPL Final Venue: सैकिया ने बताया- आईपीएल प्रोटोकॉल के तहत होस्ट एसोसिएशन को कुल सीटिंग क्षमता का केवल 15% कॉम्प्लिमेंटरी टिकट दिए जाते हैं. लेकिन कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) ने लीग मैचों के दौरान इससे कहीं ज्यादा टिकट मांगे. जो तय 15% से कहीं ज्यादा थी. नतीजतन, हमने उन्हें एक ईमेल भेजा जिसमें इस मामले के बारे में सटीक जानकारी मांगी गई. 2 मई को केएससीए ने ईमेल में जवाब दिया. इसमें 15% कोटे के अलावा सदस्यों, क्लबों, स्थानीय विधायकों (MLAs), विधान पार्षदों (MLCs) और कर्नाटक प्रशासन के लिए अतिरिक्त टिकटों की मांग की गई. कुल मिलाकर 15% कोटे के अलावा करीब 10,000 अतिरिक्त कॉम्प्लिमेंटरी टिकट मांगे गए.
प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं कर सकते: बीसीसीआई सचिव
बीसीसीआई सचिव ने बताया- BCCI ही प्लेऑफ और फाइनल मैचों के लिए मेजबान संस्था के तौर पर काम करती है. इसलिए, हम IPL के नियमों और विनियमों के तहत सीमा से ज्यादा टिकट जारी करके अपने प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं कर सकते. नतीजतन, हमें कर्नाटक से मैचों को दूसरी जगह शिफ्ट करने का मुश्किल फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ा.
#WATCH | Guwahati, Assam: BCCI Secretary Devajit Saikia says, “Yesterday, the BCCI and the IPL announced the venues for the playoff matches. We have the Qualifiers and Playoffs, as well as the Final match. Therefore, we have selected three venues. One venue is Dharamshala; the… pic.twitter.com/n4YORh7GLt
— ANI (@ANI) May 7, 2026
प्रोटोकॉल के अनुसार बेंगलुरु में होना था आईपीएल का फाइनल मुकाबला
मानक प्रोटोकॉल के अनुसार डिफेंडिंग चैंपियन को फाइनल, साथ ही एक प्लेऑफ मैच की मेजबानी अपने घरेलू मैदान पर करने का अधिकार होता है. पिछले साल RCB डिफेंडिंग चैंपियन थी; इसलिए, यह मैच आदर्श रूप से बेंगलुरु में होना चाहिए था. लेकिन टिकट विवाद के बाद अहमदाबाद को मेजबानी सौंप दी गई. 31 मई को आईपीएल का फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्सा जाएगा. जबकि क्वालीफायर एक धर्मशाला और दो अन्य प्लेऑफ मैच न्यू चंडीगढ़ में स्पोर्ट्से जाएंगे. पिछले साल के अलावा अहमदाबाद ने इससे पहले 2022 और 2023 में आईपीएल फाइनल की मेजबानी की थी.
The post 10 हजार फ्री टिकटों की शर्त ने छीनी बेंगलुरु से IPL फाइनल की मेजबानी, BCCI सचिव ने किया खुलासा appeared first on Naya Vichar.

