Hot News

हाथ और पैरों की जिद्दी टैनिंग से हैं परेशान? घर पर मौजूद इन चीजों से मिनटों में वापस लौटेगा निखार

Summer Tips: गर्मियों के इन दिनों में जब हम आपका ज्यादातर समय घर के बाहर तेज धूप में बिताते हैं तो इसका असर सिर्फ हमारे चेहरे पर नहीं, बल्कि हाथों और पैरों पर भी पड़ता है. चेहरे की देखभाल तो हम कर लेते हैं लेकिन जब बात हाथ और पैरों की देखभाल की आती है, तो अक्सर हम इसे नजरअंदाज कर देते हैं. काफी देर धूप में रहने की वजह से हमारे हाथ और पैर काले पड़ जाते हैं. इस प्रॉब्लम को हम टैनिंग के नाम से जानते हैं. जब हमारे हाथों और पैरों की स्किन टैन हो जाती है तो इसकी चमक भी छिन जाती है और साथ ही स्किन काफी ज्यादा ड्राई और बेजान भी दिखने लगती है. अगर आप भी गर्मियों के इन दिनों में इस प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको महंगे प्रोडक्ट्स के बारे में नहीं बल्कि, घर पर ही मौजूद कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपको टैनिंग की समस्या को आसानी से खत्म कर सकते हैं. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

नींबू और शहद का करें इस्तेमाल

अगर आप हाथों और पैरों की टैनिंग से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको नींबू और शहद का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए. नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होते हैं जो स्किन के कालेपन को कम करने में काफी मदद कर सकते हैं. वहीं, शहद आपकी स्किन को सॉफ्ट और मॉइस्चराइज्ड बनाकर रखने में मदद करता है. इसके लिए आपको सबसे पहले एक चम्मच नींबू के रस और एक चमच्च शहद को अच्छे से मिक्स करके अपने हाथों और पैरों पर लगाना है. 15 से 20 मिनट बाद पानी से अच्छी तरह से धो लें. इसके रेगुलर इस्तेमाल से आपको स्किन साफ होने के साथ ही ग्लोइंग भी बन जाती है.

यह भी पढ़ें: सफेद बाल छिपाने के लिए अब पार्लर जाने की जरूरत नहीं, घर पर बनाएं ये नेचुरल हेयर डाई और पाएं काले-खूबसूरत बाल

दही और बेसन का पैक देगा निखार

अपनी स्किन को रिपेयर करने के लिए आपको दही और बेसन से बने पैक का इस्तेमाल करना चाहिए. दही आपकी स्किन को ठंडक देता है जबकि बेसन डेड स्किन सेल्स को हटाने में आपकी मदद करता है. इस पैक को तैयार करने के लिए आपको एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दही और थोड़ा सा हल्दी मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को उन जगहों पर लगाएं जहां पर आपको टैनिंग की प्रॉब्लम हई है. जब यह पेस्ट सूख जाए तो हल्के हाथों से रगड़ते हुए अपने हाथों और पैरों को अच्छे से धो लें. इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन में जमी गंदगी साफ होती है और टैनिंग भी समय के साथ कम होती चली जाती है.

आलू का रस भी है आपके लिए फायदेमंद

शायद आपको यह जानकर हैरानी हो लेकिन आलू में कुछ ऐसे एंजाइम पाए जाते हैं जो आपकी स्किन के रंग को हल्का करने में मदद करते हैं. इसके लिए आपको एक आलू को अच्छी तरह से कद्दूकस कर लेना है और फिर उसके रस को निकालकर एक कॉटन की मदद से अपने हाथों और पैरों पर लगा लेना है. 15 से 20 मिनट बाद जब यह सूख जाए, तो नॉर्मल पानी से इसे अच्छी तरह से धो लें. जब आप रेगुलर बेसिस पर इसका इस्तेमाल करना शुरू करते हैं, तो टैनिंग कम होने के साथ ही स्किन फ्रेश भी बनी रहती है.

खीरे और गुलाबजल से मिलेगी ठंडक

कई बार धूप में बहुत देर तक रहने की वजह से स्किन में जलन और ड्राइनेस की प्रॉब्लम भी बढ़ जाती है. अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है, तो इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए आप खीरे के रस में गुलाबजल मिलाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. यह आपकी स्किन को ठंडक देता है, उसे फ्रेश बनाता है और साथ ही टैनिंग को भी जड़ से खत्म करने में मदद करता है. आपको इसे अपने हाथों और पैरों पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ देना है और फिर नॉर्मल पानी से इसे धो लेना है.

यह भी पढ़ें: किचन में मौजूद इन चीजों से घर पर ही तैयार करें हेयर ग्रोथ ऑयल, जानें बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका

The post हाथ और पैरों की जिद्दी टैनिंग से हैं परेशान? घर पर मौजूद इन चीजों से मिनटों में वापस लौटेगा निखार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top