Hot News

सम्राट कैबिनेट में 3 पूर्व सीएम के बेटों की एंट्री, निशांत, संतोष और नीतीश ने ली शपथ

Bihar Cabinet Expansion: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया. इसमें सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का खास ख्याल रखा गया है. पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. इस नई टीम में जहां पुराने अनुभवी नेताओं पर भरोसा जताया गया है. कई नए चेहरों को भी काम करने का मौका दिया गया है.

तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों ने ली शपथ

इस मंत्रिमंडल विस्तार में बिहार के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के पुत्रों को शामिल किया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पहली बार मंत्री बनाए गए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन को भी जगह मिली है. वो पहले भी मंत्री रह चुके हैं. इनके अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के पुत्र नीतीश मिश्रा ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. नीतीश मिश्रा पहले भी बिहार प्रशासन में अहम विभाग संभाल चुके हैं.

गांधी मैदान में जुटे देश के बड़े नेता

शपथ ग्रहण समारोह बेहद भव्य रहा. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह मौजूद थे. इनके साथ ही बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मंच पर नजर आए. एनडीए के तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया. यह पहली बार है जब इतने बड़े स्तर पर गांधी मैदान में मंत्रियों का शपथ ग्रहण आयोजित किया गया है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

एनडीए का नया स्वरूप और समीकरण

पिछले महीने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और इस्तीफे के बाद बिहार में बीजेपी के नेतृत्व वाली पहली प्रशासन बनी थी. सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी ने उप मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभाली थी.

वर्तमान एनडीए गठबंधन में बीजेपी और जदयू के साथ-साथ चिराग पासवान की लोजपा (रा), मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा मजबूती से साथ हैं. इसी एकता को दिखाने के लिए मंत्रिमंडल में सभी सहयोगियों को उचित स्थान दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: बिहार कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री? देखिए सम्राट प्रशासन की पूरी सोशल इंजीनियरिंग

The post सम्राट कैबिनेट में 3 पूर्व सीएम के बेटों की एंट्री, निशांत, संतोष और नीतीश ने ली शपथ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top