Illegal Immigrants बांग्लादेश की टिप्पणी पर MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, हमने बांग्लादेश के विदेश मंत्री के बयान को देखा है. उनकी टिप्पणियों को हिंदुस्तान से अवैध बांग्लादेशियों को वापस भेजने के मुख्य मुद्दे के संदर्भ में देखा जाना चाहिए. इसके लिए जाहिर तौर पर बांग्लादेश के सहयोग की जरूरत है. बांग्लादेश के पास नागरिकता सत्यापन के 2,860 से ज्यादा मामले लंबित हैं, और उनमें से कई तो पांच साल से भी ज्यादा समय से लंबित हैं. हमें उम्मीद है कि बांग्लादेश नागरिकता सत्यापन की प्रक्रिया में तेजी लाएगा, ताकि अवैध प्रवासियों को वापस भेजने का काम सुचारू रूप से हो सके.
बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने क्या दिया था बयान?
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की धमाकेदार जीत के बाद बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने कहा था कि बंगाल में सत्ता बदलने के बाद अगर पुश इन की घटनाएं होती हैं, तो ढाका कार्रवाई करेगा. बांग्लादेश के गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने उम्मीद जताई थी कि बीजेपी की जीत के बाद लोगों को जबरन बांग्लादेश नहीं भेजा जाएगा. अहमद ने कहा कि बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) को सीमाओं पर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.
#WATCH | Delhi | On Bangladesh Foreign Minister Khalilur Rahman’s statement following BJP’s win in West Bengal elections, MEA Spokesperson Randhir Jaiswal says, “We have seen comments of this nature being made in the last several days. These comments must be seen in the context… pic.twitter.com/VmKqDQr9rC
— ANI (@ANI) May 7, 2026
ये भी पढ़ें: बंगाल में भाजपा की जीत से ढाका में हड़कंप, बांग्लादेशी मीडिया ने बताया ‘बड़ा संकट’, सांसद को डराने लगा शरणार्थी संकट
The post अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर हिंदुस्तान का बांग्लादेश को कड़ा जवाब, कहा- बयानबाजी छोड़ें, काम पर ध्यान दें appeared first on Naya Vichar.

