Hot News

7200mAh बैटरी के साथ आ रहा Vivo T5x 5G, लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स

चाइनीज टेक स्मार्टफोन कंपनी Vivo हिंदुस्तान में अपनी T-सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo T5x 5G लॉन्च करने जा रही है. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके लिए एक माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जहां फोन के कई फीचर्स और स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं. यह फोन पावरफुल प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और ड्यूल रियर कैमरा के साथ आने वाला है. यह मॉडल Flipkart एक्सक्लूसिव होगा.

कब लॉन्च होगा Vivo T5x 5G?

Vivo ने कन्फर्म किया है, कि Vivo T5x 5G को हिंदुस्तान में 17 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होगा. कंपनी ने यह भी बताया है कि फोन को दो कलर Cyber Green और Star Silver ऑप्शन में पेश किया जाएगा.

Vivo T5x 5G में क्या होगा खास?

डिजाइन: Vivo T5x 5G में फ्लैट बैक पैनल और स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें दो कैमरा लेंस, LED फ्लैश और रिंग लाइट दी जा सकती है. फोन के राइट साइड पावर बटन और वॉल्यूम बटन दिए जाएंगे, जबकि नीचे की तरफ USB Type-C पोर्ट, स्पीकर और माइक्रोफोन मिलेगा.

डिस्प्ले: इस मॉडल में 6.72-इंच की LCD डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, Full HD+ रिजॉल्यूशन और 1250 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकती है. ड्यूरेबिलिटी के लिए, फोन में IP69+ रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा. साथ ही यह मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड भी है, जिससे गिरने पर भी फोन को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचेगा.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस: Vivo T5x 5G में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया जाएगा. यह फोन 8GB RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज को सपोर्ट करेगा. फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करेगा.

कैमरा फीचर्स: Vivo T5x 5G में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है. इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग (30fps) को सपोर्ट कर सकता है.

दमदार बैटरी: इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200mAh की बड़ी बैटरी होगी. फोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. कंपनी के मुताबिक यह फोन एक बार चार्ज करने पर 40 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 93 घंटे तक म्यूजिक, 15 घंटे से ज्यादा BGMI गेमिंग, 18 घंटे सोशल मीडिया ब्राउजिंग और 14 घंटे GPS नेविगेशन का बैकअप दे सकता है.

यह भी पढ़ें: Vivo Y51 Pro लॉन्च के बाद सस्ता हुआ Vivo Y31 Pro, यहां मिल रही तगड़ी डील

The post 7200mAh बैटरी के साथ आ रहा Vivo T5x 5G, लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top