Hot News

नाश्ते में बनाएं हाई प्रोटीन ओट्स कर्ड राइस, शेफ अरुणा ने शेयर की रेसिपी

High Protein Oats Curd Rice: सुबह के नाश्ते में आप भी ओट्स खाना पसंद करते हैं लेकिन मसाला ओट्स से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो हाई प्रोटीन ओट्स कर्ड राइस को बना सकते हैं. ये कर्ड राइस रेसिपी का एक टेस्टी ट्विस्ट है. इस को डिश को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. ओट्स कर्ड राइस को आप सुबह के नाश्ते या टिफिन में ले जा सकते हैं. आप भी ओट्स कर्ड राइस बनाना चाहते हैं तो शेफ अरुणा विजय की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. शेफ अरुणा विजय के अनुसार इस ओट्स कर्ड राइस में 23 ग्राम प्रोटीन है. इसे बनाने की रेसिपी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @aruna_vijay_masterchef  पर शेयर किया है. 

ओट्स कर्ड राइस बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए

  • भुने हुए ओट्स- 3 बड़े चम्मच
  • चिया सीड्स- 1 बड़ा चम्मच
  • ग्रीक योगर्ट- 100 ग्राम
  • दूध- 2 बड़े चम्मच
  • पानी- 2 बड़े चम्मच (जरूरत अनुसार)
  • स्टीम किए हुए स्प्राउट्स- 50 ग्राम
  • कटा हुआ गाजर- 1/8 कप
  • कटा हुआ खीरा- 1/8 कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- 1 छोटा चम्मच
  • करी पत्ते- 8-10
  • सरसों के दाने- 1 छोटा चम्मच
  • मूंगफली- 2 बड़े चम्मच

ओट्स कर्ड राइस को कैसे तैयार करें?

  • ओट्स कर्ड राइस बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन में ओट्स को भूनें. 
  • अब आप एक जार में ओट्स, चिया सीड्स, ग्रीक योगर्ट डाल दें. इसके बाद आप इसमें दूध को मिला दें. 
  • अब जार को ढककर इसे 3 घंटे या रातभर के लिए फ्रिज में रख दें. 
  • 3 घंटे बाद, पानी या दूध डालकर कंसिस्टेंसी को सही कर लें. फिर इसमें स्टीम किए हुए स्प्राउट्स, बारीक कटा हुआ गाजर और खीरा डालें. इसके बाद नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. 
  • तड़का तैयार करने के लिए एक पैन में तेल गरम करें. इसमें सरसों, करी पत्ते और मूंगफली को डालें. यह तड़का तैयार ओट्स मिश्रण पर डालें.
  • आपकी ओट्स-स्प्राउट्स कर्ड राइस तैयार है. इसे आप ठंडा करके सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Chana Dosa: सुबह के ब्रेकफास्ट में चाहिए कुछ नया? बनाएं ये टेस्टी चना डोसा

यह भी पढ़ें- Vegetable Pancake Recipe: नखरे छोड़, शिशु कर देंगे प्लेट साफ, सूजी से बनाएं वेजिटेबल पैनकेक

The post नाश्ते में बनाएं हाई प्रोटीन ओट्स कर्ड राइस, शेफ अरुणा ने शेयर की रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top