Hot News

एयर फ्रायर में ऐसे तैयार करें मूंग दाल के पकौड़े, चाय के साथ करें सर्व

Air Fried Dal Pakora Recipe: अगर आप कुछ हेल्दी, टेस्टी और कम तेल में बनने वाला स्नैक्स ढूंढ रहे हैं, तो मूंग दाल के एयर-फ्राइड पकौड़े को बना सकते हैं. बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट ये पकौड़े बिना डीप फ्राई किए भी उतने ही स्वादिष्ट लगते हैं. आप पकौड़े को हरी चटनी या इमली की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं. आइए जानते हैं मूंग दाल पकौड़े बनाने की रेसिपी. 

पकौड़े बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • 1 कप साबुत हरी मूंग दाल
  • 7-8 लहसुन की कलियां
  • अदरक का छोटा टुकड़ा
  • 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 2-3 हरी मिर्च (कटी हुई)
  • 2 छोटी चम्मच सफेद तिल
  • 2 छोटी चम्मच काला तिल
  • 2 छोटी चम्मच जीरा
  • स्वादानुसार नमक
  • ब्रश करने के लिए तेल

पकौड़े को कैसे तैयार करें?

  • मूंग दाल के पकौड़े बनाने के लिए आप हरी मूंग दाल को अच्छे से धोकर साफ कर लें. इसे आप 5 से 6 घंटे या रातभर के लिए भिगो दें. 
  • भीगी हुई दाल को छानकर मिक्सर जार में डालें. 
  • इसमें लहसुन और अदरक डाल दें. फिर दरदरा पीस लें. 
  • तैयार मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें. 
  • अब इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, सफेद तिल, काला तिल, नमक और थोड़ा सा बेकिंग सोडा डाल दें. 
  • सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. 
  • एयर फ्रायर की बास्केट में हल्का सा तेल ब्रश कर लें. 
  • मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से को लें और एयर फ्रायर के बास्केट में डाल दें. 
  • पहले से गरम किए हुए एयर फ्रायर में डालें. इसे आप 170 डिग्री सेल्सियस पर 12 मिनट के लिए पका लें. 
  • फिर 190 डिग्री सेल्सियस पर 10 मिनट या सुनहरा और कुरकुरा होने तक पका लें. 
  • इस तरह से आप एयर फ्रायर में पकौड़े बना सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Raita Recipe: खाने के स्वाद को बढ़ाएं, मिनटों में तैयार करें पुदीना रायता

यह भी पढ़ें- Chana Dal Dhokla: कुछ नया करना है ट्राई? चना दाल से तैयार करें सॉफ्ट ढोकला

The post एयर फ्रायर में ऐसे तैयार करें मूंग दाल के पकौड़े, चाय के साथ करें सर्व appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top