Akshay Kumar Comedy Film List: अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स में से हैं, जिन्होंने हर तरह की फिल्मों में खुद को साबित किया है. कॉमेडी हो, एक्शन हो या रोमांस उनकी हर जॉनर की फिल्म में अलग पहचान है.अक्षय एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं. उनकी फिल्म ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है और इसके साथ ही 2026-27 में उनकी कई और फिल्में लाइन में हैं, लेकिन आज बात उनकी उन कॉमेडी फिल्मों की है, जिन्होंने पहले बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग तरह का प्रदर्शन किया है. आइए आपको बताते हैं उनकी 4 फिल्मों की लिस्ट.
हेरा फेरी’
फिल्म ‘हेरा फेरी’ 31 मार्च साल 2000 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन हैं. फिल्म ने रिलीज के समय 12.36 करोड़ की कमाई की है, जो कुछ खास नहीं थी लेकिन समय के साथ यह कल्ट क्लासिक फिल्म बन गई. इस फिल्म के मुख्य किरदार में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी दिखाई देती है, जो लोगों को आज भी खूब हंसाती है. उसके बाद ‘हेरी फेरी’ का सीक्वील ‘फिर हेरा फेरी’ रिलीज हुई, जिसने 40.80 करोड़ रुपये की कमाई कर सुपरहिट का दर्जा हासिल किया. यह फिल्म पहले पार्ट से भी ज्यादा एंटरटेनिंग मानी जाती है.
‘वेलकम’
फिल्म ‘वेलकम’ 21 दिसंबर 2007 को सिनमाघरों में आई थी. इसने बॉक्स ऑफिस पर 70.15 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी. फिल्में में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, नाना पाटेकर, अनिल कपूर,परेश रावल, फिरोज खान और मलिक्का शेरावत दिखाई देती हैं. फिल्म के डायलॉग्स और किरदार आज भी दर्शकों के बीच पॉपुलर हैं.
‘भागम भाग’
‘भागम भाग’ ने 40.38 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था. यह फिल्म 22 दिसंबर 2006 में रिलीज हुई थी. गोविंदा और अक्षय कुमार की जोड़ी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था.
‘गरम मसाला’
गरम मसाला 2 नवंबर साल 2005 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने 29 करोड़ रुपये की कमाई कर हिट का टैग हासिल किया था. इस फिल्म में अक्षय कुमार का कॉमिक टाइमिंग खूब पसंद किया गया है.
यह भी पढ़े: ‘धुरंधर 2’ पर अक्षय कुमार का रिव्यू वायरल, कहा- शानदार फिल्म है
The post ‘भूत बंगला’ से पहले अक्षय कुमार की हिट-फ्लॉप फिल्में चर्चा में, जानिए किसने मचाया धमाल appeared first on Naya Vichar.