Hazaribagh Bandh, हजारीबाग (जयनरायण की रिपोर्ट): हजारीबाग के विष्णुगढ़ में मंगला जुलूस के दौरान नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में झारखंड बीजेपी ने 30 मार्च को ‘हजारीबाग बंद’ का आह्वान किया है. हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इसकी घोषणा की. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं- आदित्य साहू, अमर बावरी, विधायक प्रदीप प्रसाद, अमित यादव और अन्य ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिलाया है.
निर्भया हत्याकांड से अधिक जघन्य
सांसद मनीष जायसवाल ने इस घटना को निर्भया हत्याकांड से भी अधिक जघन्य करार दिया. उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट होकर इस अपराध का प्रतिकार करना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक प्रशासन का कोई भी प्रतिनिधि पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचा है, जो प्रशासन की असंवेदनशीलता को दर्शाता है. दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाना अनिवार्य है.
Also Read: अमर प्रेम: फिसल कर कुएं में गिरी पत्नी को बचाने कूदा पति, दो मासूम शिशु हो गए अनाथ
क्या है मामला
हजारीबाग के विष्णुगढ़ क्षेत्र में मंगला जुलूस के दौरान एक 12 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई. बुधवार की सुबह गांव के समीप एक गड्ढे से बच्ची का शव बरामद हुआ. अपराधी ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से बच्ची के चेहरे पर पत्थरों से प्रहार किया था, जिससे शक्ल पूरी तरह बिगड़ गई थी. आशंका जताई जा रही है कि किसी परिचित ने ही इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है.
स्थानीय स्तर पर आक्रोश
इस अपराध की समाचार फैलते ही विष्णुगढ़ प्रखंड में तनाव का माहौल है. ग्रामीणों ने सड़कों पर उतरकर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. रामनवमी के दौरान निकलने वाले पारंपरिक जुलूस का लाभ उठाकर इस नृशंस वारदात को अंजाम दिया गया है, जिससे लोगों में भारी गुस्सा है.
Also Read: गढ़वा रामनवमी विवाद में दोनों पक्षों के 19 लोग गिरफ्तार, थाना प्रभारी लाइन हाजिर
The post हजारीबाग में ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी: 30 मार्च को हजारीबाग बंद, सांसद मनीष जायसवाल बोले- प्रशासन पर दबाव जरूरी appeared first on Naya Vichar.

