Hot News

RR vs CSK: राजस्थान ने जीता टॉस, CSK की पहले बैटिंग, ऐसी है प्लेइंग 11

RR vs CSK: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च को हो चुका है. आज गुवहाटी में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने हैं. रियान पराग ने टॉस जीतकर सीएसके को पहले बैटिंग का न्योता दिया है. इस बार पिछले सीजन तक चेन्नई के लिए स्पोर्ट्सने वाले रवींद्र जडेजा अब राजस्थान के लिए स्पोर्ट्सते नजर आएंगे. वहीं IPL 2025 तक आरआर की कप्तानी करने वाले संजू सैमसन इस मुकाबले में चेन्नई के लिए ओपनिंग करते हुए दिखेंगे. इस मैच में चेन्नई के लिए जेमी ओवरटन, मैट हेनरी स्पोर्ट्सते नजर आएंगे. वहीं नंद्रे बर्गर और ब्रिजेश शर्मा राजस्थान की ओर से दिखेंगे.

RR vs CSK: दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

RR की प्लेइंग 11:- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा.

CSK की प्लेइंग 11:- संजू सैमसन, रितुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा (डब्ल्यू), जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद.

RR vs CSK: रितुराज और रियान पराग का बयान

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने वाले कप्तान रियान पराग ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी कर रहे हैं. यहां काफी बारिश हुई है. पिच पर कुछ नमी रहने वाली है. इसके आगे उन्होंने कहा कप्तानी करना अच्छा लग रहा है, सपोर्ट बहुत शानदार रहा है. उम्मीद है कि हमारे लिए यह अभियान अच्छा रहेगा. लक्ष्य चैंपियनशिप जीतना है. हमने टीम में कई स्मार्ट क्रिकेटरों को शामिल करने की कोशिश की है.

वहीं रितुराज गायकवाड़ ने कहा कि हले गेंदबाजी करने का फैसला एकदम स्पष्ट था. फिर भी, हम सकारात्मक शुरुआत करना चाहेंगे. आपने देखा कि पिछला साल (आईपीएल 2025) हमारे लिए कैसा रहा था. हम एक रणनीति के साथ ऑक्शन में गए थे. अब उम्मीद करते हैं कि सब कुछ बहुत अच्छा रहे.

RR vs CSK मैच की पिच रिपोर्ट

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बरसापारा में हो रहे इस मुकाबले को लेकर पूर्व क्रिकेटर दीप दासगुप्ता ने कहा कि बादल छाए हुए हैं. बाउंड्री की दूरी- स्क्वायर की तरफ 61 मीटर और 70 मीटर, जबकि सामने की तरफ 74 मीटर है. यह लाल मिट्टी की पिच है. मौसम की वजह से सतह पर नमी रहेगी. अतिरिक्त गति (पेस) और अतिरिक्त उछाल (बाउंस) की उम्मीद कर सकते हैं. खिलाड़ियों के लिए परिस्थितियों का आकलन करना बहुत जरूरी है.

ये भी पढ़ें-

RR vs CSK: क्या बारिश बनेगी राजस्थान और चेन्नई मैच में विलेन? जानें मौसम और पिच का हाल

रोहित शर्मा का 2.0 अवतार, KKR के खिलाफ हिटमैन की बैटिंग के मुरीद हुए अनिल कुंबले

‘उसे हमेशा अटैक करना पसंद है’, वैभव सूर्यवंशी के कोच ने IPL 2026 से पहले खोला राज

The post RR vs CSK: राजस्थान ने जीता टॉस, CSK की पहले बैटिंग, ऐसी है प्लेइंग 11 appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top