Hot News

MP Accident: ग्वालियर में श्रद्धालुओं को कुचलता हुआ मंदिर की दीवार से टकराया ट्रक, 12 की मौत, कई घायल

MP Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया. शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे धान से भरा एक ट्रक बेकाबू होकर श्रद्धालुओं पर चढ़ गया. हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. ट्रक पुलिस के बैरिकेड तोड़ते हुए मंदिर के गेट और बाहरी दीवार से जा टकराया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें पांच से छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस बैरिकेड तोड़कर श्रद्धालुओं पर चढ़ा ट्रक

ग्वालियर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) धर्मवीर सिंह ने बताया कि हादसा उस समय हुआ, जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु शीतला माता मंदिर जा रहे थे. धान से लदा ट्रक छिनौर की तरफ से आ रहा था. इस रास्ते पर तेज ढलान है और भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक है. पुलिस ने ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ गया. इसके बाद चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा. ट्रक सड़क पर मौजूद श्रद्धालुओं को कुचलते हुए मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से टकरा गया.

अस्पताल पहुंचे 39 लोग, 12 की मौत

एसएसपी धर्मवीर सिंह के मुताबिक, दुर्घटना के बाद कुल 39 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया. इनमें से 12 लोगों की मौत हो गई. पांच से छह घायलों की हालत गंभीर है. कुछ मरीजों की हड्डियां टूटी हैं, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं. घटनास्थल पर ड्यूटी कर रहे दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. उनका इलाज चल रहा है.

जिला कलेक्टर रुचिका चौहान ने शुरुआती जानकारी में 11 लोगों की मौत और करीब 29 लोगों के घायल होने की बात कही थी. बाद में एसएसपी ने मृतकों की संख्या 12 बताई.

बैरिकेड पार कैसे हुआ ट्रक? जांच शुरू

कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस और अन्य वाहनों को मौके पर भेजा गया. उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान इस सड़क पर बैरिकेड और पुलिस चेकपोस्ट बनाए गए थे. इसके बावजूद ट्रक वहां तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है.

ट्रक में किसी तकनीकी खराबी की आशंका की जांच के लिए परिवहन विभाग (RTO) की टीम को भी बुलाया गया है. टीम वाहन की जांच कर हादसे की वजह पता लगाएगी.

प्रत्यक्षदर्शी ने कहा- ट्रक में ज्यादा सामान लदा था

हादसे में घायल एक व्यक्ति के भाई ने बताया कि ट्रक अचानक तेज रफ्तार में आया और लोगों को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया. प्रत्यक्षदर्शी ने दावा किया कि वाहन में क्षमता से ज्यादा सामान भरा हुआ था. उसकी चपेट में कुछ दुकानें भी आईं. उन्होंने बताया कि उनके भाई को भी चोट लगी है.

Also Read:

The post MP Accident: ग्वालियर में श्रद्धालुओं को कुचलता हुआ मंदिर की दीवार से टकराया ट्रक, 12 की मौत, कई घायल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top