Kolkata Stampede : ‘‘मैंने अपनी मां को आंखों के सामने मरते देखा. शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता.’’ यह बात 25 साल के सोनू पाल ने कही. दरअसल, तेज बारिश से बचने के लिए दुर्गा पूजा पंडाल में उमड़ी भीड़ अचानक भगदड़ में बदल गई. सोनू पाल की आंखों के सामने उनकी मां की जान चली गई. कोलकाता के इस हादसे में 19 लोगों की मौत की समाचार है. मां को खोने के बाद सोनू सदमे में हैं.
पाल अपनी मां के साथ दुर्गा पूजा देखने गए थे
कुमारटुली निवासी पाल अपनी मां के साथ दुर्गा पूजा देखने गए थे, तभी अचानक तेज बारिश शुरू हो गई. उन्होंने कहा, ‘‘बाहर बारिश हो रही थी और कोई भी बाहर नहीं निकलना चाहता था. बारिश से बचने के लिए प्रवेश द्वार पर खड़े लोग अंदर जाने के लिए लगातार धक्का-मुक्की कर रहे थे.’’
मैं भी भीड़ के नीचे दब गया था : पाल
पाल ने बताया कि जल्द ही भीड़ का दबाव असहनीय हो गया. उन्होंने कहा, ‘‘दबाव सहन नहीं कर पाने के कारण अंदर मौजूद सभी लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे.’’ पाल ने कहा, ‘‘मैं भी भीड़ के नीचे दब गया था. किसी तरह खुद को संभालकर मैं अपनी मां के पास पहुंचा, लेकिन वह वहां नहीं थीं.’’
घटना गिरिश पार्क थाना क्षेत्र में हुई
यह घटना 17 अक्टूबर की शाम करीब 7:40 बजे गिरिश पार्क थाना क्षेत्र में हुई. कोलकाता पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया गया.
The post Kolkata Stampede : ‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’, बेटे ने बयां किया आंखों के सामने मां को खोने का दर्द appeared first on Naya Vichar.

