Hot News

क्यों लोग आपकी बातों को कर देते हैं अनसुना? चाणक्य नीति में छिपा है इसका जवाब

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुषों में से एक माना जाता है. वे केवल एक महान पॉलिटिशियन ही नहीं थे, बल्कि उन्हें मानव स्वभाव की भी गहरी समझ थी. अपनी नीतियों में उन्होंने कई ऐसी बातें बताई हैं, जो आज के समय में भी हमें सही रास्ता दिखाती हैं. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में यह भी बताया है कि लोग हमारी बातों को क्यों सुनना पसंद नहीं करते. कई बार हमें लगता है कि हम जो कह रहे हैं, वह बिल्कुल सही है, लेकिन फिर भी दूसरे लोग न तो हमारी बात सुनते हैं और न ही उसे गंभीरता से लेते हैं. चाणक्य ने इस समस्या को एक सामान्य समस्या बताया है. अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है. इसमें हम विस्तार से बताएंगे कि ऐसा क्यों होता है.

ज्यादा बोलना या गलत समय पर बोलना

आचार्य चाणक्य के अनुसार, जब आप जरुरत से ज्यादा बोलते हैं या फिर गलत समय पर बोलते हैं, तो यह आपकी एक बड़ी गलती हो सकती है. अगर आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो हर समय बोलता रहता है या फिर दूसरों को बीच-बीच में टोकता रहता है, तो भी लोग आपकी बातों को सुनना बंद कर देते हैं. कुछ भी कहने से पहले आपको सही समय का ख्याल जरूर रखना चाहिए. आपको कोई भी बात उसी समय कहनी चाहिए जब सामने वाला इंसान उसे सुनने और समझने के मूड में हो.

यह भी पढ़ें: सफल लोग क्यों कभी नहीं करते दूसरों की बुराई? चाणक्य की यह सीख बदल देगी आपकी सोच

बातों को जटिल बनाना

अगर आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो अपनी बातों को लंबा खींचते हैं, जटिल या फिर उलझे हुए तरीके से दूसरों के सामने पेश करते हैं, तो भी सामने वाला व्यक्ति आपकी बातों को सुनने में इंटरेस्ट नहीं लेता है. आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी बात को कहने का सबसे सही तरीका है उसे आसान और सीधे तरीके से कहना. अगर आप अपनी बातों को आसान और साफ तरीके से समझाना जानते हैं, तो ही दूसरे इसे ध्यान से सुनना पसंद करते हैं.

अहंकार और गलत व्यवहार

चाणक्य नीति के अनुसार जब कोई भी इंसान अपनी बातों को अहंकार के साथ या फिर गलत तरीके से कहता है, तो लोग उसकी बातों को स्वीकार करने से मना कर देते हैं. चाणक्य के अनुसार, आपकी सबसे बड़ी ताकत आपकी विनम्रता है. अगर आप विनम्रता के साथ और शांत होकर दूसरों के सामने अपनी बातों को रखेंगे, तो ही दूसरे भी उसे ज्यादा वैल्यू देना शुरू करेंगे.

यह भी पढ़ें: कहीं आपकी ये 5 आदतें तो नहीं बना रहीं आपको मानसिक रूप से कमजोर? समय रहते संभल जाएं

दूसरों की बातों को न सुनना

अगर आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो सिर्फ अपनी बातों को कहते रहते हैं लेकिन दूसरों को बातों को कभी सुनते नहीं हैं, तो भी लोग आपकी बातों को सुनना बंद कर देते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार एक अच्छा स्पीकर वही है जो पहले बातों को सुनता है और उसके बाद ही कुछ कहता है.

भरोसे और सच्चाई की कमी

अगर आपने पहले कभी झूठ कहा है या फिर आपकी बातों में सच्चाई नहीं होती, तो भी लोग आपकी बातों को सुनना बंद कर देते हैं. अगर आप चाहते हैं कि दूसरे आपकी बातों को सुनें तो पहले भरोसा बनाना सीखें. अगर आपने एक बार भरोसा तोड़ दिया है तो उसे वापस बनाना आपके लिए काफी कठिन हो सकता है.

यह भी पढ़ें: घर में प्यार और सुख-शांति के लिए अपनाएं ये 5 आदतें, चाणक्य की सीख जो आपकी जिंदगी बदल देगी

The post क्यों लोग आपकी बातों को कर देते हैं अनसुना? चाणक्य नीति में छिपा है इसका जवाब appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top