Hot News

फीफा विश्व कप फाइनल अब आम फैंस की पहुंच से दूर, 32 साल में 10 गुना महंगा हुआ टिकट

फीफा विश्व कप का फाइनल दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित फुटबॉल मुकाबला माना जाता है, लेकिन अब इसे स्टेडियम में बैठ कर देखना आम फुटबॉल प्रशंसकों के लिए लगातार मुश्किल होता जा रहा है. विश्व कप 2026 के फाइनल के सबसे महंगे टिकट की कीमत 10,990 डॉलर रखी गयी है. यह 1994 विश्व कप फाइनल के महंगाई समायोजित (इन्फ्लेशन एडजस्टेड) टिकट मूल्य से भी 10 गुना से अधिक है.

1994 में अमेरिका में स्पोर्ट्से गये ब्राजील और इटली के बीच फाइनल के सबसे महंगे टिकट की कीमत 475 डॉलर थी. मौजूदा महंगाई के हिसाब से इसकी कीमत करीब 1,070.45 डॉलर बैठती है. इसके मुकाबले 2026 में सबसे महंगा टिकट 10,990 डॉलर का है. यानी महंगाई को भी जोड़ दें, तो तीन दशक में टिकट कीमतों में अभूतपूर्व उछाल आया है.

2022 के बाद सबसे बड़ी छलांग

विश्व कप फाइनल के टिकटों की कीमतों में पिछले तीन दशकों से लगातार बढ़ोतरी होती रही है, लेकिन सबसे बड़ा उछाल 2022 और 2026 के बीच देखने को मिला. 2022 में कतर विश्व कप फाइनल के सबसे महंगे टिकट की कीमत 1,607 डॉलर थी, जो महंगाई के हिसाब से करीब 1,833.91 डॉलर के बराबर है. महज चार साल बाद यही कीमत बढ़ कर 10,990 डॉलर तक पहुंच गयी. इससे साफ है कि विश्व कप फाइनल अब तेजी से प्रीमियम स्पोर्ट्स इवेंट में बदलता जा रहा है.

कॉर्पोरेट और वीआइपी दर्शकों पर बढ़ा फोकस

स्पोर्ट्स विशेषज्ञों का मानना है कि टिकट कीमतों में इस भारी बढ़ोतरी के पीछे प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी पैकेज, कॉर्पोरेट बुकिंग, बढ़ती वैश्विक मांग और स्पोर्ट्स आयोजनों का तेजी से बढ़ता व्यावसायीकरण प्रमुख कारण हैं. इसका असर यह हुआ है कि स्टेडियम में बैठ कर विश्व कप फाइनल देखने का सपना अब बड़ी संख्या में आम फुटबॉल प्रशंसकों की पहुंच से दूर होता जा रहा है.

1994 से 2026 तक विश्व कप फाइनल टिकट की कीमत

वर्ष विश्व कप फाइनल टिकट की कीमत (डॉलर)
1994 475
1998 520
2002 750
2006 770
2010 900
2014 990
2018 1,100
2022 1,607
2026 10,990

ये भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप: 80 की उम्र में ट्रंप की तरह गोल्फ स्पोर्ट्सना चाहता है यह फुटबॉलर, नॉर्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले शेयर किया किस्सा

The post फीफा विश्व कप फाइनल अब आम फैंस की पहुंच से दूर, 32 साल में 10 गुना महंगा हुआ टिकट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top