Hot News

खेल जीत-हार से आगे बढ़कर व्यक्तित्व निर्माण और अनुशासन का सशक्त माध्यम है, डीएम रोशन कुशवाहा

मुंगेर, खगड़िया और सारण ने जीत के साथ किया आगाज, समस्तीपुर में शुरू हुई 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर : स्पोर्ट्स विभाग, बिहार प्रशासन, बिहार राज्य स्पोर्ट्स प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में शहर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, पू.म.रे., समस्तीपुर स्पोर्ट्स मैदान में शुक्रवार से पांच दिवसीय 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता (बालिका अंडर-17)-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता (आपदा) राजेश कुमार सिंह, एडीओ दिलीप कुमार, एनडीसी रजनीश कुमार राय तथा जिला स्पोर्ट्स पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एंव खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा फुटबॉल पर किक लगाकर प्रतियोगिता का विधिवत आगाज किया। इससे पूर्व जिला स्पोर्ट्स पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों का हरित पौधा, स्पोर्ट्स बैज एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। प्रतिभागी खिलाड़ियों संबोधित करते हुए जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि स्पोर्ट्स केवल जीत और हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों से स्पोर्ट्स भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने तथा स्पोर्ट्स की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया। वही उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का श्रेष्ठ मंच हैं। ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्रदान करते हैं और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की नई प्रेरणा देते हैं। मौके पर जिला स्पोर्ट्स पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। खिलाड़ियों के आवासन, भोजन, सुरक्षा, चिकित्सा, परिवहन तथा स्पोर्ट्स मैदान सहित सभी व्यवस्थाएं जिला प्रशासन के सहयोग से सुदृढ़ रूप से की गई हैं, ताकि प्रतियोगिता का संचालन सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के पहले दिन उद्घाटन मुकाबले में मुंगेर ने शानदार स्पोर्ट्स का प्रदर्शन करते हुए मुजफ्फरपुर को 2-1 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। वही दूसरे मुकाबले में कटिहार की टीम के निर्धारित समय तक मैदान पर उपस्थित नहीं होने के कारण खगड़िया को वॉकओवर देकर अगले दौर में प्रवेश दिया गया। जबकि तीसरे मुकाबले में सारण ने शानदार आक्रामक स्पोर्ट्स का प्रदर्शन करते हुए वैशाली को 9-0 के बड़े अंतर से पराजित कर अगले चक्र में अपनी जगह पक्की कर ली।

प्रतियोगिता में सीतामढ़ी के रोहित कुमार, पश्चिम चंपारण के राहुल प्रियांशी, पश्चिम चंपारण के समीर संजय तथा मुंगेर की मोना वर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी सौरभ कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी, एडीएमओ अनुष्का श्रीवास्तव, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र कुमार, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, शिक्षक, स्पोर्ट्स प्रेमी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन प्रधानाध्यापक अनंत कुमार राय ने किया।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top