Hot News

चुनाव प्रचार से पहले चाय बागान पहुंचे पीएम मोदी, महिलाओं के साथ तोड़ीं पत्तियां; तस्वीरें वायरल

PM Modi visit Tea Garden: हाथों में टोकरी और चेहरे पर मुस्कान लिए पीएम मोदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. पीएम मोदी ने चाय बागान में काफी समय बिताया. उन्होंने घूम-घूमकर स्त्री कामगारों से बात की. प्रधानमंत्री असम विधानसभा चुनाव प्रचार के तहत आज दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

चाय की पत्ती तोड़ते पीएम मोदी, फोटो ani

पीएम मोदी का असम में आज का कार्यक्रम

पीएम मोदी पहले धेमाजी के गोगामुख में एक रैली को संबोधित करेंगे. इसके बाद उनका विश्वनाथ जिले में दोपहर एक बजे एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है.

PM-Modi-tea-leaves
चाय बागान में पीएम मोदी, फोटो ani

बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी पहली रैली में धेमाजी चुनाव लड़ रहे राज्य मंत्री रानोज पेगू और धकुआखाना विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार नबा कुमार डोले के लिए प्रचार करेंगे. इसके अलावा बेहाली में दूसरी रैली में पार्टी उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री पल्लब लोचन दास के लिए प्रचार करेंगे.

PM-Modi-visit-Tea-Garden
चाय पत्ती तोड़ने वाली स्त्री मजदूर के साथ पीएम मोदी, फोटो ani

The post चुनाव प्रचार से पहले चाय बागान पहुंचे पीएम मोदी, स्त्रीओं के साथ तोड़ीं पत्तियां; तस्वीरें वायरल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top