Hot News

मॉडल हाई स्कूल बथुआ बुजुर्ग का डीईओ-बीईओ ने किया निरीक्षण, संसाधनों पर जताई संतुष्टि 

नया विचार न्यूज सरायरंजन ।सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत मॉडल हाई स्कूल, बथुआ बुजुर्ग का शुक्रवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं भौतिक संसाधनों की गहन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए इसे और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने नामांकन की स्थिति, शिक्षकों की संख्या, प्रयोगशाला (लैब), आईसीटी कक्ष, स्पोर्ट्स संसाधन, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, वेंडिंग मशीन सहित अन्य सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। सभी व्यवस्थाओं को देखकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि विद्यालय को आदर्श रूप में विकसित करने की दिशा में यह एक सकारात्मक पहल है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि विभाग की योजना के तहत प्रत्येक प्रखंड में एक-एक उच्च विद्यालय को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जाना है। बथुआ बुजुर्ग विद्यालय इस दिशा में बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे शैक्षणिक गुणवत्ता को और सुदृढ़ करें तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दें।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी ने भी विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना की और कहा कि यहां उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सके। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को साफ-सफाई, अनुशासन और नियमित कक्षाओं के संचालन पर विशेष ध्यान देने को कहा।

इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया, वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक रतन कुमार ने मिथिला परंपरा के अनुसार पाग और चादर देकर जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सम्मानित किया।

मौके पर विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मी भी उपस्थित रहे। इनमें रवींद्र मोहन कंठ, विश्वनाथ जी, सुमन जी, संजीव जी, सरोज जी, समीर, चंपिका, रश्मि, संजना, विकास सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल थे। निरीक्षण कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top