Hot News

क्या…’पलक मुच्छल’ के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, शो रद्द होने पर आयोजकों ने दी चेतावनी

मथुरा में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव मेले के आखिरी दिन मशहूर सिंगर पलक मुच्छल (Palak Muchhal) का कार्यक्रम नहीं हो सका. उन्हें सुनने के लिए हजारों लोग घंटों से इंतजार कर रहे थे, लेकिन रात करीब 11:45 बजे कार्यक्रम रद्द होने की समाचार मिली. इससे नाराज दर्शकों ने हंगामा शुरू कर दिया. बाद में आयोजकों ने किसी तरह लोगों को शांत कराया. वहीं, पलक मुच्छल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाने की वजह बताई है.

पलक मुच्छल-फोटो

खाने के स्टॉल की वजह से नहीं हो सकी प्रस्तुति

आपको बता दें कि तीन दिवसीय श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव मेले का गुरुवार को आखिरी दिन था. इस मौके पर बीएसए कॉलेज परिसर में पलक मुच्छल के गाने का कार्यक्रम रखा गया था. उन्हें सुनने के लिए शाम सात बजे से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे थे. बताया गया कि पलक मथुरा आ चुकी थीं और एक स्थानीय होटल में ठहरी थीं. इवेंट कंपनी के लोगों ने होटल में उनका स्वागत भी किया था.

The post क्या…’पलक मुच्छल’ के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, शो रद्द होने पर आयोजकों ने दी चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top