Hot News

सरायरंजन में जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया क्षेत्र भ्रमण 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन । जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा की बिहार में डीजल पेट्रोल एवं गैस की कोई कमी नहीं है।गैस , पेट्रोल एवं डीजल की कमी को लेकर अफवाह फैलाई जा रही और लोगों को दिग्भ्रमित किया जा रहा है।श्री चौधरी ने कहा की बिहार में खाने पीने सहित सभी जरूरी वस्तुएं भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। लोगों को किसी बात की चिंता नहीं करनी है।जो लोग डीजल पेट्रोल एवं गैस की कमी को लेकर अफवाह फैलाई जा रही उन लोगों को चिंहित कर प्रशासन कार्रवाई करें।और लोगों में जागरूकता फैलाते हुए डीजल पेट्रोल एवं गैस की कालाबाजारी करने वाले पर भी कार्रवाई करें और उसे डंडित करें।

 

श्री चौधरी ने शुक्रवार को तिसवारा, मुसरीघरारी एवं बी एलौथ आदि पंचायतों का भ्रमण किया और लोगों से मिलकर लोगों का हाल चाल जाना। इससे पूर्व तिसवारा हरिलोचनपुर में लोगों ने श्री चौधरी को चादर माला पाग पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, प्रमुख वीणा कुमारी, उपप्रमुख संजीव ठाकुर, कृष्ण देव ठाकुर, लालकिशोर ठाकुर, वीरेंद्र कुमार वीरू, परमानंद मिश्र, उमेश चन्द्र झा, पूर्व सरपंच पवन झा , लाल बाबू ठाकुर, विशाल कुमार, विधाकर झा, सुशांत सिंह,अजय कुमार, सरवर आलम, रजनीश यादव, ताराकांत राय, नीरो कुमार,मिठू कुमार, बाबुल कुमार ठाकुर, नीरसू कुमार, अनुभव कुमार, सुनील कुमार ठाकुर,जीतो कुमार, रजनीकांत चौधरी, रामानंद झा, राजीव कुमार मिश्र आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top