Hot News

₹2.46 लाख में आयी Triumph Tracker 400, रेट्रो लुक के साथ मिलेंगे मॉडर्न फीचर्स

Triumph Motorcycles ने हिंदुस्तान में अपनी नई बाइक Triumph Tracker 400 लॉन्च कर दी है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹2.46 लाख लाख रखी गई है. यह बाइक फ्लैट-ट्रैक रेसिंग से इंस्पायर्ड है और इसमें रेट्रो डिजाइन के साथ स्पोर्टी रोड-फोकस्ड सेटअप मिलता है. यह बाइक Triumph की मिड-कैपेसिटी लाइनअप में शामिल हो गई है, जिसमें 350cc इंजन, नया चेसिस और कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही कंपनी ने अपनी 350cc रेंज को भी बढ़ाया है, जो Scrambler, Speed T4 और Thruxton जैसे मॉडल्स से इंस्पायर्ड है.

इंजन और परफॉर्मेंस

Triumph Tracker 400 में कंपनी का अपडेटेड TR-सीरीज 350cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 8,750 rpm पर 40 PS की पावर जेनरेट करता है. यह इंजन टॉर्क-असिस्ट क्लच के साथ आता है, जिससे क्लच दबाना हल्का हो जाता है और गियर शिफ्टिंग ज्यादा स्मूद मिलती है.

कंपनी के अनुसार, इस बाइक में दिया गया नया चेसिस और बदले हुए फुटपेग पोजिशन इसे बेहतर हैंडलिंग और ज्यादा स्पोर्टी राइडिंग पोजिशन देते हैं. खासतौर पर शहर में तेज और मजेदार राइड के लिए इसे ट्यून किया गया है.

फ्लैट-ट्रैक रेसिंग से इंस्पायर्ड एग्रेसिव लुक

Triumph Tracker 400 का डिजाइन फ्लैट-ट्रैक रेसिंग से काफी इंस्पायर्ड है, जो इसे एक सिंपल लेकिन एग्रेसिव रोड प्रेजेंस देता है. इसमें बॉक्सी फ्यूल टैंक दिया गया है, जिसमें नी-रेसेस (घुटनों के लिए जगह) भी मिलती है. इसके अलावा बाइक में फ्लाईस्क्रीन, चौड़े और फ्लैट हैंडलबार, सीट काउल, साइड नंबर बोर्ड और नए डिजाइन के ड्यूल-स्पोक व्हील्स जैसे एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो इसे एक अलग और स्पोर्टी पहचान देते हैं.

इस बाइक को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है, जिसमें Racing Yellow, Phantom Black और Aluminium Silver Gloss शामिल है. इन सभी कलर ऑप्शन्स में रेसिंग-स्टाइल ग्राफिक्स और बोल्ड Tracker ब्रांडिंग दी गई है, जो इसके लुक को और आकर्षक बनाती है.

फीचर्स और हार्डवेयर

Triumph Tracker 400 में कई एडवांस और यूजर-फ्रेंडली फीचर्स दिए गए हैं. इसमें स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, ड्यूल-चैनल ABS, 805mm सीट हाइट और एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है. साथ ही, इसमें वायरिंग को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि बाइक का क्लासिक और क्लीन लुक बना रहे.

सस्पेंशन के लिए इसमें 43mm USD फ्रंट फोर्क और गैस-चार्ज्ड रियर मोनोशॉक दिया गया है, जो 140mm ट्रैवल के साथ बेहतर राइड क्वालिटी देता है. वहीं ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 4-पिस्टन रेडियल कैलिपर के साथ डिस्क ब्रेक और रियर में ABS सपोर्ट के साथ डिस्क ब्रेक मिलता है. यह बाइक कास्ट एल्यूमिनियम व्हील्स और MRF REVZ FD1 टायर्स पर चलती है, जो रोड पर बेहतर ग्रिप और स्टेबिलिटी देते हैं.

यह भी पढ़ें: Hero Splendor से लेकर Royal Enfield Bullet तक, हिंदुस्तान में इन बाइक्स की रीसेल वैल्यू सबसे ज्यादा

The post ₹2.46 लाख में आयी Triumph Tracker 400, रेट्रो लुक के साथ मिलेंगे मॉडर्न फीचर्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top