Hot News

Maa Ka Sum On OTT: क्या प्यार और इमोशन्स को भी कैलकुलेट किया जा सकता है? ‘मां का सम’ सीरीज में मिलेगा जवाब

Maa Ka Sum On OTT: अगर आप ऐसी कहानी देखना चाहते हैं जो दिल को छूने के साथ-साथ आपको कुछ नया सोचने पर भी मजबूर करे, तो ‘मां का सम’ आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह सीरीज अब OTT पर आ चुकी है और इसमें प्यार, परिवार और रिश्तों को बहुत ही आसान और सच्चे तरीके से दिखाया गया है.

इसकी सबसे खास बात यह है कि कहानी में गणित और इमोशन्स का अनोखा मेल देखने को मिलता है. यह आपको समझाती है कि जिंदगी में हर चीज को फॉर्मूला या लॉजिक से नहीं समझा जा सकता, खासकर जब बात रिश्तों और प्यार की हो. सिंगल पेरेंटिंग और मां-बेटे के रिश्ते को भी इसमें बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है. आइए जानते हैं इस सीरीज की पूरी डिटेल्स.

कहां देखें और क्या है खास?

यह सीरीज Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो रही है. इसमें कुल 8 एपिसोड हैं, जिनमें हर एपिसोड आपको एक नई सीख और नया अनुभव देता है.

क्या है कहानी?

कहानी एक 19 साल के लड़के अगस्थ्य (मिहिर आहूजा) की है, जो मैथ्स में बहुत तेज होता है. वह हर चीज को फॉर्मूला और लॉजिक से समझने की कोशिश करता है. उसकी मां विनीता (मोना सिंह) सिंगल मदर है, और अगस्थ्य चाहता है कि वह अपनी मां के लिए एक परफेक्ट पार्टनर ढूंढे.

इसके लिए वह प्यार जैसी चीज को भी गणित के जरिए समझने की कोशिश करता है. लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, उसे समझ आता है कि रिश्ते और इमोशन्स किसी फॉर्मूले से नहीं चल सकते.

स्टार कास्ट और डायरेक्शन

इस सीरीज में मोना सिंह और मिहिर आहूजा मुख्य भूमिका में हैं. इनके साथ अंगिरा धर और रणवीर ब्रार भी नजर आते हैं. इसका निर्देशन निकोलस खारकोंगोर ने किया है.

किन भाषाओं में उपलब्ध है?

यह सीरीज हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी उपलब्ध है, जिससे ज्यादा लोग इसे आसानी से देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: OTT Releases This Week: इस हफ्ते OTT पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, मिस न करें ये नई रिलीज

The post Maa Ka Sum On OTT: क्या प्यार और इमोशन्स को भी कैलकुलेट किया जा सकता है? ‘मां का सम’ सीरीज में मिलेगा जवाब appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top