Tumm Se Tumm Tak: जी टीवी का शो ‘तुम से तुम तक’ के आज के एपिसोड में प्यार और साजिश का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा. जहां एक तरफ आर्य और अनु अपने नए सफर की शुरुआत को लेकर एक्साइटेड हैं. वहीं दूसरी तरफ मीरा, अनु और आर्य की शादी को रोकने के लिए बड़ा साजिश रच रही है.
आर्य और अनु का प्यारा रोमांस
एपिसोड की शुरुआत बहुत ही प्यारे तरीके से होती है. आर्य, अनु को फोन करता है और दोनों रोका की तैयारियों को लेकर बातें करते हैं. आर्य मस्ती भरे अंदाज में अनु को तंग करता है और उससे अपने प्यार का इजहार करने के लिए कहता है. अनु शर्माते हुए आई लव यू कहती है. यह छोटा सा पल दोनों के चेहरे पर खुशियां ला देता है.
मीरा और मानसी की बढ़ती नजदीकियां
घर में मीरा गिफ्टस और मिठाइयां पैक करने में जुटी हैं. आर्य ने उस पर भरोसा करके पूरे फंक्शन की जिम्मेदारी दी है. तभी वहां मानसी आती है और बातों-बातों में मीरा को भड़काती है. मानसी की बातें सुनकर मीरा के मन में कड़वाहट भर जाती है. मीरा अब चुपचाप बैठने वाली नहीं है, उसने मन ही मन तय कर लिया है कि वह इस रोका सेरेमनी में कोई न कोई बड़ी रुकावट जरूर पैदा करेगी.
अनु ने दिया मीरा को करारा जवाब
मीरा कुछ ड्रेस लेकर अनु के घर पहुंचती है और कहती है कि आर्य ने उसे अनु के कपड़े चुनने के लिए कहा है. मीरा चाहती थी कि वह अनु के फैसलों में दखल दे, लेकिन इस बार अनु ने पासा पलट दिया है. अनु ने मीरा को मना कर दिया और कहा कि उसके परिवार ने पहले ही सब तय कर लिया है. अनु का यह बदला हुआ रूप देखकर मीरा हैरान रह जाती है.
क्या खराब हो जाएगा रोका?
अब सबसे बड़ा सस्पेंस यह है कि मीरा आखिर करने क्या वाली है. वह सबके सामने अनु को नीचा दिखाएगी या आर्य के मन में कोई शक पैदा करेगी. आने वाला एपिसोड काफी रोमांचक होने वाला है क्योंकि खुशियों भरे इस घर में अब साजिशों का स्पोर्ट्स शुरू हो चुका है.
यह भी पढ़ें: शाह हाउस लौटी अनुपमा, राही और गौतम के झगड़े से घर में मचा बवाल
The post Tumm Se Tumm Tak: आर्य-अनु के रोके में मीरा ने डाली बाधा, क्या बर्बाद हो जाएगा खुशियों का जश्न? appeared first on Naya Vichar.

