Hot News

बैंक से लिंक नहीं है आधार? रुक सकती है UGC स्कॉलरशिप 

UGC New Rule: यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने बड़ा फैसला लिया है. फेलोशिप और स्कॉलरशिप के लिए UGC ने आधार आधारित पेमेंट (Aadhar Enabled Payment System or AePS) को अनिवार्य कर दिया है. इसका मतलब साफ है कि अब UGC के सभी फेलोशिप और स्कॉलरशिप के तहत स्टूडेंट्स को पैस तभी मिलेगा जब उनका आधार बैंक से लिंक्ड हो. ऐसे में सभी स्टूडेंट्स को आधार सीडिंग (अपने आधार नंबर को बैंक और मोबाइल से जोड़ना) करना होगा. इसके लिए यूजीसी ने 15 अप्रैल तक का समय दिया है.

20 तक हो जाएगी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया

स्टूडेंट्स को 15 अप्रैल 2026 तक आधार लिंकिंग और जरूरी जानकारी अपडेट करनी होगी. इसके बाद संबंधित संस्थानों के नोडल अधिकारी 20 अप्रैल तक इन डिटेल्स को
वेरिफाई करेंगे, जिससे नए सेशन में समय पर पेमेंट हो सके.

आधार से लिंक करा लें बैंक अकाउंट

UGC ने साफ कहा है कि सभी स्टूडेंट्स को अपने बैंक अकाउंट में आधार सीडिंग कराना जरूरी है. साथ ही, उन्हें अपनी डिटेल्स स्कॉलरशिप और फेलोशिप मैनेजमेंट पोर्टल (SFMP) पर भी अपडेट करनी होंगी, ताकि पेमेंट प्रोसेस में कोई दिक्कत न आए.

डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) सिस्टम के जरिए मिलेगा पैसा

UGC के नए नियम के अनुसार, अब सभी पेमेंट आधार बेस्ड पेमेंट (AePS) सिस्टम के जरिए किए जाएंगे. स्कॉलरशिप और फेलोशिप की राशि सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होगी. इसके लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा.

नियम नहीं मानने वालों की स्कॉलरशिप रोक दी जाएगी

अगर कोई स्टूडेंट समय पर अपना बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं करता है या डिटेल्स अपडेट नहीं करता, तो उसकी स्कॉलरशिप या फेलोशिप रुक सकती है या उसमें देरी हो सकती है. UGC का कहना है कि इस नए सिस्टम से पेमेंट प्रोसेस ज्यादा फास्ट, ट्रांसपेरेंट और सेफ होगा. इससे फर्जीवाड़ा और देरी जैसी समस्याओं को कम किया जा सकेगा. स्टूडेंट्स को सलाह दी गई है कि वे समय रहते यह प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि आगे किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़ें- BEd के बाद प्रशासनी टीचर कैसे बनें? यहां देखें पूरा प्रोसेस

The post बैंक से लिंक नहीं है आधार? रुक सकती है UGC स्कॉलरशिप  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top