Hot News

दिल्ली के इस कॉलेज के आगे IIT भी फेल! 85 लाख का शानदार प्लेसमेंट

Best College Admission Episode 8: अगर आप 12वीं के बाद एक अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो DTU (दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी) एक शानदार ऑप्शन है. DTU दिल्ली का एक टॉप प्रशासनी इंजीनियरिंग कॉलेज है. पहले इसका नाम दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (DCE) था. DTU में स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस, केस स्टडीज और इंटरनल ट्रेनिंग पर खास जोर दिया जाता है.

यहां की पढ़ाई, प्लेसमेंट और कैंपस लाइफ काफी बढ़िया मानी जाती है. बड़ी-बड़ी कंपनियां जैसे Google, Microsoft, Amazon यहां से स्टूडेंट्स को हायर करती है. आइए जानते हैं बेस्ट कॉलेज एडमिशन (Best College Admission) सीरिज के 8वें एपिसोड में DTU में एडमिशन कैसे मिलता है. 

कोर्स स्ट्रक्चर 

  • BTech
  • MTech
  • MBA
  • BBA

कोर्स रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट dtu.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

योग्यता (Eligibility Criteria)

DTU में BTech के लिए एडमिशन लेने के लिए-

  • 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स होना जरूरी है. 
  • कम से कम 60% मार्क्स होने चाहिए. 
  • साथ ही EE Main का एग्जाम पास करना होगा. 

Best College Admission: एडमिशन प्रोसेस

DTU में बीटेक कोर्स में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को JEE Main एग्जाम पास करना पड़ता है. यहां एडमिशन जेईई मेन के स्कोर पर निर्भर करता है. इसके बाद JoSAA काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसमें अपने पसंद की ब्रांच सिलेक्ट कर सकते हैं. फिर इस काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉटमेंट की जाती है. 

प्लेसमेंट डिटेल्स 

DTU (Best College Admission) में प्लेसमेंट रिकॉर्ड काफी अच्छा है. 2025 में इस यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज लगभग 85 लाख रुपये का देखा गया है. DTU के कैंपस में Google, Microsoft, Amazon, Adobe, Flipkart, Qualcomm, Samsung जैसी टॉप कंपनियां हर साल छात्रों को हायर करने आती हैं. खासकर कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच में प्लेसमेंट ऑफर देखने को मिलता है. 2025 में DTU में औसत पैकेज करीब 15 लाख रुपये तक गया है. 

यह भी पढ़ें: बिना JEE के मिलता है इस कॉलेज में एडमिशन, NIRF रैंकिंग में टॉप 20 में शामिल 

The post दिल्ली के इस कॉलेज के आगे IIT भी फेल! 85 लाख का शानदार प्लेसमेंट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top