Hot News

PHOTO: भवानीपुर से ममता बनर्जी का नामांकन, पदयात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन

नामांकन से पहले ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कालीघाट स्थित अपने आवास से अलीपुर सर्वे बिल्डिंग तक एक लंबी पदयात्रा की, जो पूरी तरह शक्ति प्रदर्शन में बदल गयी.

इस पदयात्रा के जरिये तृणमूल ने साफ संकेत दिया कि वह इस हाई-प्रोफाइल सीट को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. पदयात्रा के दौरान सड़कों पर समर्थकों का सैलाब उमड़ पड़ा.

मुख्यमंत्री बनर्जी खुद लोगों का अभिवादन करती हुई आगे बढ़ीं और कई जगह रुककर जनता से संवाद भी किया.

इस मौके पर राज्य प्रशासन के मंत्री फिरहाद हकीम अपनी पत्नी और बेटी के साथ मौजूद रहे. भवानीपुर क्षेत्र के कई पार्षद, स्थानीय नेता और संगठन के पदाधिकारी भी इस पदयात्रा में शामिल हुए.

नेतृत्वक रूप से यह पदयात्रा केवल नामांकन की औपचारिकता नहीं, बल्कि चुनावी ताकत दिखाने का बड़ा मंच बन गयी.

तृणमूल के झंडे, बैनर और नारों से पूरा इलाका गूंजता रहा. इससे यह साफ हुआ कि इस सीट पर पार्टी का पूरा संगठन एकजुट होकर मैदान में उतरा है.

सभी तस्वीरें फोटोग्राफर अर्क सेन की.

The post PHOTO: भवानीपुर से ममता बनर्जी का नामांकन, पदयात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top