Israel Iran War: लेबनान पर इजराइली हमलों के जवाब में ईरान की कार्रवाई से अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच हुआ युद्ध-विराम समझौते को झटका लगा है.
इजराइल ने बिना किसी चेतावनी के मध्य बेरूत में किया एयर स्ट्राइक
डोनाल्ड ट्रंप के ईरानी सभ्यता को मिटा देने की धमकियों से अंतिम समय में पीछे हटने के बाद ईरान, अमेरिका और इजराइल बुधवार को दो हफ्ते के युद्ध विराम पर सहमत हो गए. हालांकि, समझौते की घोषणा के कुछ घंटों बाद ही इजराइल ने बिना किसी चेतावनी के मध्य बेरूत के घनी आबादी वाले कई आवासीय और वाणिज्यिक क्षेत्रों पर हवाई हमले किए.
इजराइल एयर स्ट्राइक में 112 लोगों की मौत
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन हमलों में कम से कम 112 लोगों की मौत हो गई और 800 से अधिक घायल हुए.
इजराइल ने सीजफायर के बाद कहा था लेबनान पर जारी रहेगी कार्रवाई
इजराइल ने लेबनान पर हमले के बाद कहा कि ईरान के साथ हुआ सीजफायर समझौता लेबनान में हिजबुल्ला के साथ उसकी लड़ाई पर लागू नहीं होता. सीजफायर के बाद पहली प्रतिक्रिया में भी इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि हिजबुल्ला के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.
The post लेबनान पर इजराइल के हवाई हमलों के बाद ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य किया बंद, युद्ध-विराम खतरे में appeared first on Naya Vichar.

