Hot News

JEE Advanced के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से करें अप्लाई

JEE Advanced 2026: जो छात्र जेईई मेन 2026 क्वालिफाई कर चुके हैं वे अब जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाना होगा. बता दें कि जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट जारी होने के बाद ही एडवांस्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

JEE Advanced 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल 2026 से शुरू होगी. उम्मीदवार 2 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद 4 मई 2026 तक एग्जाम फीस जमा करने का मौका मिलेगा.

JEE Advanced 2026: ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर JEE Advanced 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना JEE Main रोल नंबर, जन्मतिथि और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें.
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और एप्लीकेशन फीस जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

JEE Advanced 2026 Information Brochure

JEE Advanced के लिए योग्यता

JEE Advanced में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने JEE Main 2026 परीक्षा में क्वालिफाई किया हो. जेईई मेन में तय कटऑफ हासिल करने वाले उम्मीदवार ही इस परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे. यह परीक्षा देश के प्रतिष्ठित IIT संस्थानों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है. इसलिए हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा की तैयारी करते हैं.

कब होगी JEE Advanced परीक्षा?

जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा का आयोजन 17 मई 2026 को किया जाएगा. वहीं उम्मीदवारों के लिए 11 मई 2026 को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. परीक्षा के बाद 1 जून 2026 को रिजल्ट घोषित किया जाएगा. इसके बाद JoSAA Counselling का शेड्यूल जारी होगा.

यह भी पढ़ें: Google Microsoft से जॉब ऑफर, 1.28 करोड़ का हाईएस्ट पैकेज, BTech कॉलेज में तगड़ा कैंपस प्लेसमेंट

The post JEE Advanced के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से करें अप्लाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top