PSL 2026: बुधवार को पेशावर जल्मी और हैदराबाद किंग्समेन के बीच पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के मैच से पहले एक ‘शांति का संदेश’ दिया गया. टीम के कप्तान बाबर आजम और मार्नस लाबुशेन ने पीएसएल के सीईओ सलमान नसीर के साथ टॉस के दौरान एक सफेद कबूतर उड़ाया. यह कदम इरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जारी लड़ाई को लेकर उठाया गया. हालांकि बुधवार को ही अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के सीजफायर पर सहमती बनी है. अब पाकिस्तान के इस शांति के संदेश की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है.
पाकिस्तान की खूब हो रही किरकिरी
यूजर्स बाबर आजम, पीएसएल प्रबंधकों और पाकिस्तान को जमकर लताड़ रहे हैं. एक यूजर ने एक्स पर इसका वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ‘सदी का सबसे बड़ा मजाक’. एक और यूजर ने इसे ‘शर्मिंदा करने वाला’ बताया. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मुझे मार्नस लाबुसेन के लिए दुख हो रहा है.’ इसके अलावे कई लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं और पाकिस्तान का खूब मजाक उड़ाया. हिंदुस्तान में आतंकी घटनाओं के तार हर बार पाकिस्तान से जुड़े होते हैं. ऐसे में पाकिस्तान की ओर से शांति का संदेश लोगों को एक भद्दे मजाक के जैसा लग रहा है.
कुछ कमेंट नीचे पढ़ें…
Joke of the century😂🤣 https://t.co/ngEtFUkCjk
— 𝓗𝓻𝓲𝓽𝓱𝓲𝓴 (@hritiktg) April 9, 2026
Embarrassing https://t.co/zmIyFKTXFD
— Ghulamuddin Faroqui™️ (@WaitisWorthIt) April 8, 2026
PAKISTAN – THE PEACE MAKER….!!! 🇵🇰
– Marnus Labuschagne, Babar Azam, and PSL CEO come together to release a white dove, symbolizing Pakistan’s commitment to world peace. pic.twitter.com/Z8P8aZGyWY
— Sheri. (@CallMeSheri1_) April 8, 2026
इस बीच, पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के मैच के बाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली से अपनी तुलना को खारिज करने के बाद बाबर आजम एक गरमागरम विवाद के केंद्र में आ गए. बाबर ने हैदराबाद किंग्समेन के खिलाफ टेंशन वाले मैच में आखिरी गेंद पर अपनी टीम को जीत दिलाई. हालांकि जिस समय टीम जीत रही थी, वे स्ट्राइक पर नहीं थे. कोहली के जैसे मैच फिनिश करने की उनकी झमता पर सवाल उठने लगे. बाबर ने 146 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 37 गेंदों में 43 रनों की पारी स्पोर्ट्सी, लेकिन विजयी रन उनके बल्ले से नहीं निकला.
बाबर ने पत्रकारों को बहस से दूर रहने को कहा
बाबर ने कुछ नाराजगी भरे लहजे में जवाब देते हुए इस सुझाव को सिरे से खारिज कर दिया और पत्रकार से ऐसी बहसों से दूर रहने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, ‘इन बातों को यहीं खत्म करो. इन्हें अपने तक ही रखो. तुलना करना बंद करो और आगे बढ़ो. यह तुम्हारी गलतफहमी है कि मैंने मैच पूरे नहीं किए हैं.’ इस चर्चा ने तुरंत ही जोर पकड़ लिया, जिससे एक बार फिर शीर्ष क्रिकेटरों के बीच सीमा पार तुलनाओं को लेकर व्याप्त जांच-पड़ताल उजागर हुई. पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माने जाने वाले बाबर की निरंतरता की अक्सर प्रशंसा की जाती रही है, हालांकि टी20 क्रिकेट में उनके स्पोर्ट्सने के तरीके की आलोचना भी हुई है, खासकर स्ट्राइक रेट और फिनिशिंग क्षमता को लेकर.
ये भी पढ़ें…
गुजरात से 1 रन से हारकर दिल्ली ने बनाया यह रिकाॅर्ड
शुभमन गिल पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना, जानें क्या है कारण
The post ‘जोक ऑफ द सेंचुरी’, बाबर आजम ने उड़ाया सफेद कबूतर; सोशल मीडिया पर हुए जमकर ट्रोल appeared first on Naya Vichar.

