Hot News

बारामती उपचुनाव : अपना उम्मीदवार कांग्रेस ने क्यों वापस लिया? जानें वजह

Baramati Bypoll : कांग्रेस के उम्मीदवार आकाश मोरे ने पुणे जिले के बारामती से अंतिम तारीख से ठीक पहले अपना नामांकन वापस ले लिया. मोरे ने नामांकन वापस लेने से पहले मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार, मैंने अपना नामांकन वापस ले लिया है. इस सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 23 अप्रैल को होगा क्योंकि कई अन्य उम्मीदवार अब भी मैदान में हैं. मतदान के बाद मतगणना चार मई को होगी.

आकाश मोरे ने कहा कि चुनाव लड़ने की इच्छा मेरी थी, लेकिन पार्टी के फैसले का मैं सम्मान करता हूं. पार्टी जो बोलेगी वो मैं करूंगा. पार्टी की ओर से कहा गया कि इस बार रुक जाओ. आगे आपको मौका दिया जाएागा. मोरे के नामांकन वापस लेने का वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जारी किया है. देखें वीडियो.

कांग्रेस ने क्यों वापस लिया अपना उम्मीदवार?

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दो महीने पहले एक विमान दुर्घटना में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार की दुखद मृत्यु के मद्देनजर पार्टी ने अपना उम्मीदवार वापस लेने का फैसला किया है. अजित पवार, सुनेत्रा पवार के पति थे. राज्य की नेतृत्वक संस्कृति, मर्यादा और संवाद को बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया.

सपकाल ने कहा कि अजित पवार के निधन के बाद उपचुनाव हो रहे हैं, इसलिए हम दो कदम पीछे हट रहे हैं. हालांकि अजित पवार ने अपने नेतृत्वक करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी, लेकिन सत्ता के लिए उन्होंने बीजेपी से हाथ मिलाया था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस बारामती से अपना नाम वापस ले रही है, लेकिन किसी भी उम्मीदवार का समर्थन नहीं कर रही है.

The post बारामती उपचुनाव : अपना उम्मीदवार कांग्रेस ने क्यों वापस लिया? जानें वजह appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top