Hot News

असम में 85.04% मतदान के साथ टूटा 2021 का रिकॉर्ड, केरल में 77.38% वोटिंग

Voting Percentage : गुरुवार (9 अप्रैल) को असम, केरल और पुडुचेरी में दिनभर वोटिंग का माहौल बना रहा और धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ती गई. शाम 6 बजे तक के आंकड़े बताते हैं कि लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा मतदान पुडुचेरी में 89.08% दर्ज हुआ. इसके बाद असम में 85.04% वोटिंग हुई, जबकि केरल में 77.38% मतदान रिकॉर्ड किया गया.

असम में शाम 6 बजे तक सभी 126 सीटों पर करीब 85.04% मतदान दर्ज हुआ, जो 2021 के 82.04% से ज्यादा है. इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प है. बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए लगातार तीसरी बार प्रशासन बनाने की कोशिश में है, वहीं कांग्रेस करीब दस साल बाद सत्ता में वापसी की उम्मीद लगाए बैठी है. इसलिए राज्य में चुनावी मुकाबला काफी कड़ा माना जा रहा है.

अलग-अलग सीटों पर वोटिंग का आंकड़ा भी अलग

असम में अलग-अलग सीटों पर वोटिंग का आंकड़ा भी अलग रहा. दलगांव में सबसे ज्यादा 94.57% मतदान हुआ, जबकि अमरी में सबसे कम 70.40% वोटिंग दर्ज की गई. इस एक चरण के चुनाव में कुल 722 उम्मीदवार मैदान में हैं. राज्य के 35 जिलों में फैले 31,490 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले गए और लोगों ने अच्छी भागीदारी दिखाई.

केरल में सभी 140 सीटों पर वोटिंग शाम 6 बजे खत्म हो गई, लेकिन कई बूथों पर लोग लाइन में लगे रहे. जो लोग समय तक पहुंच गए थे, उन्हें टोकन देकर बाद में भी वोट डालने का मौका दिया गया.

यह भी पढ़ें : असम चुनाव : कई मतदान केंद्रों पर झड़प, 7 हिरासत में, पुलिस ने चलाई गोली

पुडुचेरी में भी 30 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शाम 6 बजे खत्म हो गई. जो लोग समय से पहले मतदान केंद्र पहुंच गए थे, उन्हें लाइन में खड़े रहकर बाद में भी वोट डालने की अनुमति दी गई.

The post असम में 85.04% मतदान के साथ टूटा 2021 का रिकॉर्ड, केरल में 77.38% वोटिंग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top