LPG Tanker Jag Vikram: हिंदुस्तानीय ध्वज वाले जहाज जग विक्रम ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार कर लिया है. यूएस-ईरान सीजफायर के बाद होर्मुज से गुजरने वाला यह पहला हिंदुस्तानीय जहाज है.
ओमान की खाड़ी में था जग विक्रम
जग विक्रम जहाज शुक्रवार रात से शनिवार सुबह के बीच इस होर्मुज स्ट्रेट से गुजरा. शनिवार दोपहर को पूर्व की ओर बढ़ते हुए, जलडमरूमध्य के पूर्व में ओमान की खाड़ी में स्थित था. मार्च की शुरुआत से अब तक यह फारस की खाड़ी से बाहर निकलने वाला यह 9वां हिंदुस्तानीय जहाज है. लगभग 15 हिंदुस्तानीय ध्वज वाले जहाज अभी भी फंसे हुए हैं. मिडिल ईस्ट में में संघर्ष शुरू होने के समय होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र में कम से कम 28 हिंदुस्तानीय जहाज मौजूद थे, जिनमें 24 पश्चिमी हिस्से में और चार पूर्वी हिस्से में थे.
15 अप्रैल 2026 को मुंबई पहुंचने की उम्मीद
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया- हिंदुस्तान के झंडे वाला LPG जहाज जग विक्रम आज सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर गया है. इस जहाज पर लगभग 20,400 MT LPG कार्गो लदा है और इसमें 24 नाविक सवार हैं. इसके 15 अप्रैल 2026 को मुंबई पहुंचने की उम्मीद है.
The India-flagged LPG vessel Jag Vikram has safely crossed the Strait of Hormuz today. The vessel is carrying approximately 20,400 MT of LPG cargo with 24 seafarers onboard. It is expected to arrive at Mumbai on 15 April 2026: Ministry of Petroleum & Natural Gas pic.twitter.com/ESiX76ltGD
— ANI (@ANI) April 11, 2026
जग विक्रम की क्षमता 26 हजार टन से अधिक है
जग विक्रम मध्यम आकार का गैस वाहक जहाज 26,000 टन से अधिक वहन क्षमता रखता है. इसमें करीब 20,000 टन एलपीजी होने का अनुमान है. जग विक्रम से पहले पश्चिमी हिस्से से 8 और पूर्वी हिस्से से दो जहाज सुरक्षित निकल चुके थे, जबकि कई विदेशी जहाज अब भी फारस की खाड़ी में रुके हुए हैं.
हिंदुस्तान 88 प्रतिशत कच्चा तेल और 60 प्रतिशत एलपीजी करता है आयात
हिंदुस्तान अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर है. देश लगभग 88 प्रतिशत कच्चा तेल, करीब आधी प्राकृतिक गैस और लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी आयात करता है. इनमें से अधिकांश आपूर्ति खाड़ी देशों से आती है और हॉर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरती है.
ये भी पढ़ें: 15,400 टन LPG लेकर हिंदुस्तान पहुंचा ग्रीन आशा
ट्रंप की धमकी, कहा- डील टूटी तो ईरान की खैर नहीं, होर्मुज के आसपास तैयार रहेगी अमेरिकी सेना
NATO पर फिर भड़के ट्रंप, कहा- जरूरत के वक्त अमेरिका का नहीं दिया साथ
ट्रंप की धमकी, कहा- डील टूटी तो ईरान की खैर नहीं, होर्मुज के आसपास तैयार रहेगी अमेरिकी सेना
Iran War: पीएम नेतन्याहू बोले- सीजफायर युद्ध का अंत नहीं, जरूरत पड़ी को फिर शुरू होगा वॉर
ईरान-इजराइल टेंशन: शांति वार्ता की तैयारी कर रहा पाकिस्तान कहीं बन न जाए पोपट, दो दिनों की छुट्टी
Iran War: पीएम नेतन्याहू बोले- सीजफायर युद्ध का अंत नहीं, जरूरत पड़ी को फिर शुरू होगा वॉर
लेबनान पर इजराइल के हवाई हमलों के बाद ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य किया बंद, युद्ध-विराम खतरे में
इजरायल के 40 साल के सबसे बड़े हमले में 1500 मौतें: जानें US-ईरान युद्धविराम के बावजूद क्यों जल रहा लेबनान
The post 20,000 टन LPG लेकर हिंदुस्तान आ रहा जहाज जग विक्रम, होर्मुज स्ट्रेट किया पार appeared first on Naya Vichar.
