Ranchi News: रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग के लिखित परीक्षा के पहले पुलिस ने शनिवार की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 160 लोगों को हिरासत में लिया है. सभी को थाना परिसर में रखकर पूछताछ की जा रही है. यह कार्रवाई संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद की गई.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिए गए सभी लोग उत्पाद विभाग की परीक्षा देने के लिए तमाड़ पहुंचे थे. पुलिस को सूचना मिली थी कि परीक्षा के दौरान कुछ गड़बड़ी या संदिग्ध गतिविधियां हो सकती हैं, जिसके बाद मौके पर छापेमारी की गई और सभी लोगों को हिरासत में ले लिया गया.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है जिससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके.
इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की तैयारी तेज, कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने का संदेश
इसे भी पढ़ें: रांची से ‘फर्जी’ अफसर धराया, सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर लगाता था चूना, 70 लाख की ठगी का खुलासा
The post रांची के तमाड़ में पुलिस की कार्रवाई, उत्पाद विभाग परीक्षा से पहले 160 लोग हिरासत में appeared first on Naya Vichar.

