Asha Bhosle Died: सुरों की मल्लिका और दिग्गज सिंगर आशा भोसले का आज निधन हो गया. पिछले कुछ महीनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी. शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया और आईसीयू में भर्ती किया गया था. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके बेटे आनंद भोसले ने इसकी पुष्टि की है.
एएनआई का ट्वीट
Legendary singer Asha Bhosle passed away at Breach Candy Hospital in Mumbai at the age of 92, confirms her son Anand Bhosle.
She was admitted here due to extreme exhaustion and a chest infection. pic.twitter.com/UHGwMD7h9H
— ANI (@ANI) April 12, 2026
जानें बेटे ने क्या कहा?
आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने एएनआई को बताया, मेरी मां का आज निधन हो गया. लोग कल सुबह 11 बजे कासा ग्रांडे, लोअर परेल (जहां वह रहती थीं) में उनके अंतिम दर्शन कर सकते हैं. उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा.
#WATCH | Mumbai: Legendary singer Asha Bhosle’s son, Anand Bhosle says, “My mother passed away today. People can pay their last respects to her at 11 am tomorrow at Casa Grande, Lower Parel, where she lived. Her last rites will be performed at 4 pm tomorrow at Shivaji Park.” https://t.co/enJlEizboY pic.twitter.com/4WqTd9HYxg
— ANI (@ANI) April 12, 2026
आशा भोसले का शानदार करियर
आशा भोसले हिंदुस्तानीय सिनेमा की सबसे सफल और लोकप्रिय गायिकाओं में से एक थीं. उनका करियर कई दशकों तक फैला रहा और उन्होंने हजारों गाने गाकर संगीत जगत में अपनी अमिट छाप छोड़ी. 1933 में मंगेशकर परिवार में जन्मी आशा ने महज 9 साल की उम्र में गायन शुरू कर दिया था. साल 1943 में उन्होंने अपना पहला फिल्मी गीत रिकॉर्ड किया. 1950 के दशक तक आते-आते उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली थी.
सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान से नवाजी गईं आशा भोसले
आशा भोसले को साल 2000 में देश के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म सम्मान दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जबकि 2008 में उन्हें पद्म विभूषण दिया गया था. उन्हें दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला. उन्हें फिल्म उमरान जान के गीत “दिल चीज क्या है” और फिल्म इजाजत के गीत “मेरा कुछ सामान” के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मफेयर और अन्य लोकप्रिय पुरस्कार भी अपने नाम किए.
The post Asha Bhosle Died: नहीं रहीं आशा भोसले, 92 की उम्र में दुनिया को कह गईं अलविदा appeared first on Naya Vichar.

