Hot News

मैं तो नमाज पढ़ रही थी… दोस्तों ने बताया UPSC क्रैक कर ली, रामपुर की गुलफिजा को AIR 535

UPSC AIR 535 Gulfiza Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस जैसी कठिन परीक्षा को एक-दो बार फेल होते ही कई छात्र फील्ड चेंज कर लेते हैं. वहीं, एक नाम गुलफिजा खान का सामने आया है. गुलफिजा ने UPSC क्रैक करने की अपनी जिद को बनाए रखा और 5वें प्रयास में रैंक 535 हासिल कर ली. आइए उनकी जर्नी (Gulfiza Success Story) को करीब से देखते हैं.

Gulfiza Success Story: कौन हैं गुलफिजा?

गुलफिजा साधारण किसान परिवार से आती हैं. उनके पिता मंजू खां खेती का काम करते हैं और परिवार ने सीमित संसाधनों में बच्चों की पढ़ाई कराई. रामपुर के शाहबाद क्षेत्र के मोहल्ला मस्जिद काजी की रहने वाली गुलफिजा ने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो आर्थिक चुनौतियां भी रास्ता नहीं रोक सकतीं.

AMU से ग्रेजुएशन

गुलफिजा ने अपनी 12वीं की पढ़ाई नैनीताल से पूरी की. इसके बाद उन्होंने AMU यानी Aligarh Muslim University से ग्रेजुएशन किया. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने सोशियोलॉजी में डिस्टेंस लर्निंग से मास्टर्स किया. पढ़ाई के दौरान उन्होंने लगातार UPSC की तैयारी जारी रखी.

UPSC जैसी कठिन परीक्षा में एक-दो असफलताओं के बाद कई छात्र हार मान लेते हैं, लेकिन गुलफिजा ने ऐसा नहीं किया. उन्होंने लगातार मेहनत जारी रखी और पांचवें प्रयास में जाकर सफलता हासिल की. उनका पहला प्रयास 2020 में कोविड के दौरान हुआ था.

रामपुर डीएम ने किया सम्मानित

UPSC में रैंक 535

गुलफिजा को अपने 5वें प्रयास में रैंक 535 प्राप्त हुआ. उन्हें यूपीएससी में कुल 952 नंबर प्राप्त हुए हैं. इसमें 759 मार्क्स लिखित परीक्षा में और 193 मार्क्स इंटरव्यू राउंड में मिले हैं. एक इंटरव्यू में गुलफिजा बताती हैं जब उनका यूपीएससी रिजल्ट आया तो वो नमाज पढ़ रही थीं और उनके दोस्तों ने बताया कि यूपीएससी क्रैक कर ली है.

यह भी पढ़ें: इंस्पेक्टर की बेटी अब बनेगी अफसर, बेगूसराय की रुचि को UPSC में AIR 171

The post मैं तो नमाज पढ़ रही थी… दोस्तों ने बताया UPSC क्रैक कर ली, रामपुर की गुलफिजा को AIR 535 appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top