Hot News

बोकारो के गोमिया में हाथियों का तांडव: महुआ चुनने गई महिला को पटककर मारा, जंगल में डेरा जमाए 16 गजराज

Bokaro Elephant Attack, बोकारो (रामदुलार पंडा की रिपोर्ट): बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत जगेश्वर और तिलैया के बीच स्थित जंगल में रविवार सुबह हाथियों के हमले में एक स्त्री की मौत हो गई. मृतका की पहचान स्वर्गीय मेघनाथ महतो की पत्नी ठकनी देवी (48 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना सुबह करीब 10 बजे की है, जब स्त्री जंगल में महुआ चुनने गई थी. काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके बाद जंगल में उनका शव बरामद हुआ.

15-16 हाथियों का झुंड बना है काल

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले पांच दिनों से इस इलाके में 15 से 16 हाथियों का एक विशाल झुंड डेरा डाले हुए है. हाथियों की सक्रियता के कारण आसपास के गांवों में लगातार दहशत बनी हुई थी. इस ताजा हमले ने वन विभाग की सुरक्षा तैयारियों की पोल खोल दी है. पिछले वर्ष भी तिलैया रेलवे गेट के पास हाथियों ने दो युवकों की जान ले ली थी. महुआटांड़ क्षेत्र में अब तक हाथियों के हमलों में करीब 10 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

Also Read: क्या रांची में ‘सेटिंग’ गिरोह का हुआ भंडाफोड़? तमाड़ में 150 से अधिक अभ्यर्थी हिरासत में, पुलिस कर रही जांच

मुआवजा और वन विभाग की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी की. विभाग की ओर से मृतका के आश्रितों को तत्काल सहायता के रूप में 25,000 रुपये की राशि प्रदान की गई है. अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम और अन्य आवश्यक कागजी प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद शेष 3.75 लाख रुपये की मुआवजा राशि भी परिजनों को सौंप दी जाएगी. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया गया है.

ग्रामीणों में भारी आक्रोश

ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के झुंड को तुरंत आबादी वाले क्षेत्रों से दूर खदेड़ने की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मुआवजा समस्या का समाधान नहीं है, जब तक हाथियों के दल को जंगल के भीतर सुरक्षित रूप से वापस नहीं भेजा जाता, तब तक ग्रामीणों की जान पर खतरा बना रहेगा.

Also Read: रांची के निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन का ‘ब्रेक’, फीस वृद्धि की सीमा तय, कल सभी प्राचार्यों की ‘क्लास’

The post बोकारो के गोमिया में हाथियों का तांडव: महुआ चुनने गई स्त्री को पटककर मारा, जंगल में डेरा जमाए 16 गजराज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top