Hot News

आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी फिल्मी हस्तियां, मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार

Asha Bhosle Died: हिंदुस्तानीय संगीत जगत की कोहिनूर और दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. 92 वर्ष की आयु में रविवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. शनिवार शाम सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आज यानी सोमवार को उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के लोअर परेल स्थित उनके आवास ‘कासा ग्रांडे’ में रखा गया है. जैसे ही उनके पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई के लिए रखा गया, उन्हें नमन करने के लिए सिनेमा जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंचने लगीं हैं. घर के बाहर और अंदर का माहौल काफी गंभीर है, जहां हर चेहरा अपनी चहेती ताई को खोने के गम में डूबा नजर आ रहा है.

जैकी श्रॉफ

एक्टर जैकी श्रॉफ जब वहां पहुंचे तो हाथ जोड़े हुए दर्शकों को नमस्ते किया और काफी इमोशनल नजर आएं.

विद्या बालन और उर्मिला मातोंडकर

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन और उर्मिला मातोंडकर आशा भोसले के घर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंची.

विशाल ददलानी और सलीम मर्चेंट

संगीतकार विशाल ददलानी और सलीम मर्चेंट के साथ-साथ एक्ट्रेस सई मांजरेकर भी वहां मौजूद रहीं.

सई मांजरेकर

शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार

संगीत की दुनिया की इस महान सिंगर की अंतिम विदाई की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. आशा भोसले का पार्थिव शरीर उनके लोअर परेल स्थित घर से दोपहर बाद फूलों से सजी एम्बुलेंस में अंतिम यात्रा के लिए निकाला जाएगा. आज, सोमवार शाम 4 बजे मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. बताया जा रहा है कि उनकी महान उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी जा सकती है, जहां प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ भारी संख्या में उनके करीबी उन्हें अंतिम विदाई देने जुटेंगे.

यह भी पढ़ें: रिकॉर्ड्स की रानी आशा भोसले के जीवन की वो कमी, जिसे वह कभी पूरा नहीं कर सकीं

The post आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी फिल्मी हस्तियां, मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top