Hot News

Video : नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कर्मचारियों की मांग- 20,000 रुपये वेतन मिले, गैस तक हो गए महंगे

Video : एक प्रदर्शनकारी लक्ष्मी ने कहा कि वह Motherson कंपनी में काम करती हैं लेकिन उन्हें बहुत कम वेतन मिलता है. उनका कहना है कि वेतन बढ़ाने की मांग पर जब उन्होंने धरना दिया तो उनके साथ मारपीट हुई. आज के प्रदर्शन में भी उन्हें पीटा गया और पैरों में चोट आई. सिलेंडर और सब्जी जैसी चीजें महंगी हैं. वह मांग करती हैं कि 20,000 रुपये वेतन मिले, तभी गुजारा हो पाएगा. वरना आंदोलन जारी रहेगा.

दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर

नोएडा में फैक्टरी श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है. दिल्ली में आने-जाने वाले प्रमुख रास्तों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. अधिकारियों के मुताबिक, वेतन बढ़ाने की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर कई कंपनियों के मजदूर बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए और जोरदार नारेबाजी की. शुरुआत में प्रदर्शन शांत था, लेकिन बाद में यह हिंसा में बदल गया. नोएडा के फेज-2 और सेक्टर 60 में आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव की घटनाएं सामने आईं, जिससे माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया.

यह भी पढ़ें : Video : नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग पर बवाल, गाड़ियां तोड़ीं, आंसू गैस के गोले छोड़े गए

पुलिस सूत्रों के मुताबिक हिंसा को फैलने से रोकने के लिए नोएडा से दिल्ली को जोड़ने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर कई पुलिस टीमें तैनात कर दी गई हैं. खासकर उत्तर प्रदेश की सीमा से जुड़े अहम बॉर्डर पॉइंट्स पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. किसी भी तरह की स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है.

The post Video : नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कर्मचारियों की मांग- 20,000 रुपये वेतन मिले, गैस तक हो गए महंगे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top