Hot News

होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकर पर ईरान ने किया हमला, कहा-प्रतिबंध जारी रहेगा

Strait of Hormuz : मिडिल ईस्ट में होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तनाव एकबार फिर बढ़ गया है. इस बार तनाव की वजह है ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट में शनिवार को एक टैंकर पर हमला करना. ब्रिटेन की सेना ने यह जानकारी दी है कि ईरान से जुड़ी गनबोट ने एक टैंकर पर गोलीबारी की.

हमला तब हुआ जब टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहा था

ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी के अनुसार ईरान के दो गनबोट ने होर्मुज से गुजर रहे एक टैंकर को निशाना बनाया. हालांकि राहत की बात यह है कि इस हमले में टैंकर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं.

ईरान ने होर्मुज पर प्रतिबंध की फिर की घोषणा

ईरान ने 17 अप्रैल को यह कहा था कि वह होर्मुज स्ट्रेट पर लगाए प्रतिबंध को वापस लेता है और सभी जहाजों के आवागमन की अनुमति देता है. लेकिन शनिवार 18 अप्रैल को ईरान ने इस महत्वपूर्ण जलमार्ग पर प्रतिबंध फिर से लागू करने की घोषणा कर दी. उसके बाद ही टैंकर पर हमले की यह घटना हुई है. प्रतिबंध की घोषणा सुबह की गई, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी नाकेबंदी तब तक पूरी तरह प्रभावी बनी रहेगी, जब तक तेहरान अमेरिका के साथ समझौते पर नहीं पहुंचता, जिसमें उसके परमाणु कार्यक्रम का मुद्दा भी शामिल है.

ये भी पढ़ें : आईपीएल का खिताब सबसे अधिक बार जीतने वाली तीनों टीमें इस सीजन में फिसड्डी क्यों?

स्त्री आरक्षण: जब पक्ष-विपक्ष दोनों समर्थक, तो 543 सीटों पर क्यों लागू नहीं हो सकता कानून?

The post होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकर पर ईरान ने किया हमला, कहा-प्रतिबंध जारी रहेगा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top