Mukesh Khanna: टीवी के असली ‘शक्तिमान’ यानी मुकेश खन्ना हमेशा अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं. इन दिनों फिल्म ‘शक्तिमान’ के नए रीबूट को लेकर हर तरफ चर्चाएं तेज हो गई हैं. दरअसल, फिल्म ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त कामयाबी के बाद से ही सोशल मीडिया पर यह बात काफी फैल रही थी कि रणवीर सिंह को अब ‘शक्तिमान’ का रोल मिलने वाला है. इस बीच मुकेश खन्ना ने एक इंटरव्यू में ऐसी बात कह दी है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. उन्होंने साफ कर दिया है कि आखिर वह रणवीर सिंह को इस रोल में क्यों नहीं देखना चाहते और उन्हें इस कास्टिंग पर क्या ऐतराज है.
क्यों रणवीर सिंह नहीं हैं मुकेश खन्ना की पसंद?
मुकेश खन्ना ने जूम से बातचीत में कहा ‘देखिए, मैं इसके खिलाफ इसलिए हूं क्योंकि भले ही वह एक बेहतरीन एक्टर हैं और उनमें जबरदस्त एनर्जी है. वह ‘धुरंधर’ कर सकते हैं, ‘गली बॉय’ कर सकते हैं, ‘खिलजी’ का रोल भी कर सकते हैं. मगर ‘शक्तिमान’ का किरदार निभाने के लिए सिर्फ एक्टिंग की काबिलियत से कहीं ज्यादा चीजों की जरूरत होती है.
एक्टर का चेहरा किरदार के लायक होना जरूरी
मुकेश खन्ना ने आगे अपनी बात समझाते हुए कहा कि शक्तिमान बनने के लिए सिर्फ अच्छी एक्टिंग आना काफी नहीं है. उनके मुताबिक, इस रोल के लिए एक ऐसे चेहरे की जरूरत है जो पर्दे पर देखते ही उस किरदार जैसा लगे. उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म का उदाहरण देते हुए कहा कि जब कोई ‘पृथ्वीराज चौहान’ जैसा महान किरदार निभाता है, तो उसे देखकर सचमुच वह योद्धा महसूस होना चाहिए, लेकिन अक्षय कुमार उस फिल्म में वैसे नहीं लगे, क्योंकि उन्होंने सिर्फ एक विग लगा ली थी. खन्ना का मानना है कि शक्तिमान के लिए भी एक्टर का चुनाव बहुत सोच-समझकर होना चाहिए.
करोड़ों का ऑफर ठुकराया, पर अपनी जिद नहीं छोड़ी
मुकेश खन्ना ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि अपनी इस सोच की वजह से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है. उन्होंने बताया कि सोनी पिक्चर्स उन्हें करोड़ों रुपये देने को तैयार है, लेकिन उनकी शर्त एक बड़े स्टार को फिल्म में लेने की है. मुकेश खन्ना ने साफ कह दिया, “जरा रुकिए, मुझे यह कास्ट नहीं चाहिए उन्हें एक स्टार चाहिए, जबकि मुझे कोई स्टार नहीं चाहिए.
यह भी पढ़ें: ‘मैं आपकी कहानी का हिस्सा हूं’, सारा अर्जुन का पिता के लिए भावुक पोस्ट
The post रणवीर सिंह की कास्टिंग पर मुकेश खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, आखिर क्यों नहीं चाहते कि वह बनें ‘शक्तिमान’? appeared first on Naya Vichar.

