Hot News

1 मई से महंगी होंगी BYD की कारें, जानिए कितनी बढ़ेंगी कीमतें

Audi, Mercedes-Benz और BMW जैसे अन्य लग्जरी ब्रांड्स के बाद हिंदुस्तान में इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी BYD India ने भी अपनी सभी गाड़ियों की कीमत बढ़ाने का फैसला लिया है. कंपनी 1 मई 2026 से करीब 2 से 3 प्रतिशत तक कीमत बढ़ाने जा रही है. इस बढ़ोतरी का असर Atto 3, eMax 7, Seal और Sealion 7 समेत सभी मॉडल्स पर देखने को मिलेगा. कंपनी ने यह फैसला बढ़ती लागत के चलते लिया है, जो ग्राहकों की जेब पर असर डालेगा. 

कितनी बढ़ेगी कीमत?

अभी Atto 3 की शुरुआती कीमत 24.99 लाख रुपये है, जबकि Sealion 7 का टॉप मॉडल 54.90 लाख रुपये तक जाता है. ऐसे में 1 मई से नई कीमत लागू होने के बाद ग्राहकों को लगभग 50,000 रुपये से 1 लाख रुपये तक ज्यादा देना पड़ सकता है. कुछ महंगे वेरिएंट्स में यह बढ़ोतरी 1.7 लाख रुपये तक हो सकती है.

ये हो सकती हैं नई कीमत (संभावित)

  • Atto 3: 25.49 लाख से 34.99 लाख रुपये
  • eMax 7: 27.45 लाख से 30.49 लाख रुपये
  • Seal: 41.80 लाख से 54.75 लाख रुपये
  • Sealion 7: इसमें सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

कंपनी ने बताया, कि यह फैसला रॉ मेटेरियल के बढ़ते दाम के कारण लिया गया है. खासकर एल्यूमिनियम और पेट्रोलियम कोक जैसे मटेरियल, जो बैटरी बनाने में काम आते हैं, उनके दाम बढ़ गए हैं. इसके अलावा Strait of Hormuz में सप्लाई से जुड़ी दिक्कतों की वजह से ट्रांसपोर्ट और इंपोर्ट खर्च भी बढ़ गया है. इसका असर सीधे गाड़ियों की कीमत पर पड़ा है.

यह भी पढ़ें: अब Volvo कार खरीदना पड़ेगा महंगा, कंपनी ने सभी मॉडल्स के बढ़ाए दाम

यह भी पढ़ें: Nexa की सबसे सस्ती कार Ignis को Maruti Suzuki ने चुपचाप क्यों बंद कर दिया?

यह भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में 926Km चलेगी Mercedes-Benz की नयी गाड़ी, मिलेंगे हाईटेक फीचर्स

The post 1 मई से महंगी होंगी BYD की कारें, जानिए कितनी बढ़ेंगी कीमतें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top