Hot News

पश्चिमी सिंहभूम के नुईया गांव में पहुंचा हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत

गुवा से संदीप की रिपोर्ट 

West Singhbhum News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नुईया गांव के पास रविवार सुबह चार हाथियों का झुंड पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया, जिसके बाद वन विभाग को सूचना देकर निगरानी शुरू कर दी गई. 

खदान क्षेत्र के पास हाथियों का झुंड पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत

नुईया गांव स्थित सीडीएन रुगंटा की बंद पड़ी खदान क्षेत्र और आधुनिक खदान के आसपास रविवार सुबह करीब 6 बजे चार हाथियों का झुंड घूमते हुए देखा गया. सुबह-सुबह गांव के नजदीक हाथियों के पहुंचने से ग्रामीणों में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी कई बार हाथियों का झुंड इस क्षेत्र में आ चुका है. स्थानीय लोगों के अनुसार यह इलाका हाथियों का पारंपरिक आवागमन मार्ग (कॉरिडोर) माना जाता है, जिसके कारण यहां अक्सर हाथियों की मौजूदगी बनी रहती है. 

सूचना मिलते ही सक्रिय हुआ वन विभाग, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील

हाथियों के दिखने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद विभाग के पदाधिकारी और कर्मी मौके के लिए रवाना हो गए और हाथियों की निगरानी कर उन्हें सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास में जुट गए. वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, हाथियों के पास न जाए. साथ ही बच्चों और पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें. साथ ही ग्रामीणों ने प्रशासन से हाथियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए स्थायी समाधान की मांग की है. 

यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट की चेतावनी: सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन न मिली तो रूकेगा नगर विकास सचिव का वेतन

The post पश्चिमी सिंहभूम के नुईया गांव में पहुंचा हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top