PM Modi in Bankura: कोलकाता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के चुनावी मंच से तृणमूल के खिलाफ फिर से तीखा हमला बोला है. उन्होंने स्त्री सीट आरक्षण विधेयक पर विपक्ष को फिर से निशाना बनाया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- तृणमूल ने कांग्रेस के साथ हाथ मिलाकर विधेयक को रोक दिया. तृणमूल ने एक बार फिर बंगाल की लड़कियों को धोखा दिया है.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आज करेंगे चार चुनावी सभाएं
रविवार को बंगाल में चुनाव प्रचार करने बांकुड़ा पहुंचे. नरेंद्र मोदी की आज बंगाल में चार सभाएं हैं. सबसे पहले उन्होंने बांकुरा के बाराजोरा में एक सभा की. उन्होंने 12 उम्मीदवारों के समर्थन में सभा की. सबसे पहले उन्होंने नव वर्ष और अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दीं.
Also Read: बंगाल में पहले चरण में 8,500 बूथ अत्यंत संवेदनशील, 1,500 बूथों पर विशेष सतर्कता
भीषण गर्मी में भी अपार भीड़
बांकुड़ा जिला के बारह विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेलियातोड़ के पास फुलबेढ़िया मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. सभा के दौरान लगभग 41 डिग्री तापमान के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा, फिर भी बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए. गर्मी को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के साथ-साथ आवश्यक व्यवस्थाएँ भी कड़ी रखी गई थीं. वहीं, प्यास बुझाने के लिए ठंडे पानी और आइसक्रीम की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ देखी गई.
The post तृणमूल ने बंगाल की लड़कियों को दिया धोखा, बांकुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी को घेरा appeared first on Naya Vichar.

