Hot News

बंगाल चुनाव में फर्जी वोटिंग रोकने के लिए AI और ‘बॉडी कैम’ का पहरा, बूथों पर 100 मीटर की ‘लक्ष्मण रेखा’

खास बातें

West Bengal Election 2026 Security: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को हिंसा मुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए निर्वाचन आयोग (ECI) ने फुलप्रूफ सुरक्षा ब्लूप्रिंट तैयार किया है. इस बार चुनाव केवल सुरक्षा बलों के भरोसे नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और अत्याधुनिक कैमरों की निगरानी में भी होंगे.

फर्जी मतदान को खत्म करने के लिए कड़े कदम

इलेक्शन कमीशन ने मतदान केंद्रों के चारों ओर 100 मीटर की एक ऐसी ‘लक्ष्मण रेखा’ खींच दी है, जिसे पार करना अनधिकृत व्यक्तियों के लिए नामुमकिन होगा. इस नयी व्यवस्था का उद्देश्य डरा-धमकाकर वोट डलवाने और फर्जी मतदान (Proxy Voting) की परंपरा को जड़ से खत्म करना है.

100 मीटर की ‘लक्ष्मण रेखा’ और डबल वेरिफिकेशन

चुनाव आयोग ने हर पोलिंग स्टेशन के बाहर 100 मीटर के दायरे को पूरी तरह सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया है. मतदान केंद्र के चारों ओर 100 मीटर की दूरी पर स्पष्ट गोल घेरा बनाया जायेगा. इस रेखा की सीमा पर 2 वेरिफिकेशन डेस्क होंगे. यहां बीएलओ (BLO) मतदाता के दस्तावेजों की जांच करेंगे. इसके बाद ही किसी को बूथ की ओर बढ़ने की अनुमति मिलेगी.

बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

AI और बॉडी कैम से डिजिटल निगरानी

इस बार की सुरक्षा व्यवस्था में तकनीक का भी इस्तेमाल होगा. यह किसी हॉलीवुड फिल्म जैसा नजर आयेगा.

  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI): मतदान केंद्रों पर एआई-इनेबल्ड यानी सक्षम कैमरे लगे होंगे. अगर बूथ के पास अचानक भीड़ जुटती है या कोई संदिग्ध हलचल होती है, तो यह सिस्टम तुरंत कंट्रोल रूम को अलर्ट भेज देगा.
  • बॉडी-वोन कैमरा : माइक्रो-ऑब्जर्वर्स और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CAPF) के जवान बॉडी कैमरों से लैस होंगे. मतदान केंद्र के भीतर और बाहर होने वाली हर बातचीत और गतिविधि का डिजिटल रिकॉर्ड रखा जायेगा.
  • CCTV पर कब्जा : आयोग ने नजदीकी इलाकों में लगे सभी प्रशासनी सीसीटीवी कैमरों का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है, जिनकी मॉनिटरिंग केंद्रीय कंट्रोल रूम से होगी.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव में ‘किंगमेकर’ बनेंगे 1.40 करोड़ हिंदी भाषी मतदाता, 50 सीटों पर टिकी TMC और BJP की निगाहें

ASD लिस्ट और वोटर पर्चियों पर पैनी नजर

फर्जी वोटिंग रोकने के लिए आयोग ने पुरानी खामियों को दूर किया है. अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत (Absent, Shifted, Dead) मतदाताओं की सूची को पूरी तरह अपडेट किया गया है. अगर कोई ‘अनुपस्थित’ श्रेणी का मतदाता वोट देने आता है, तो पीठासीन अधिकारी उसकी पहचान की कई स्तरों पर जांच करेंगे. बीएलओ को घर-घर जाकर खुद पर्चियां बांटने का निर्देश है. जो पर्चियां नहीं बट सकेंगी, उनका लिखित कारण देना अनिवार्य होगा.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

West Bengal Election 2026 Security: अंतिम 72 घंटों के लिए ‘स्पेशल 100’ प्लान

डीजीपी और आईजी स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद, मतदान से पहले के आखिरी 72 घंटों के लिए सख्त प्रोटोकॉल जारी किया गया है. इसमें कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र (Instant Response Measure) तैयार किया गया है. साथ ही, मतदाताओं को चुनावी अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें

चुनाव आयोग का सोशल मीडिया पर डिजिटल स्ट्राइक! फेक AI कंटेंट पर एक्शन, 11 हजार से ज्यादा पोस्ट हटाये

बंगाल में 2021 जैसी लहर या ‘परिवर्तन’ की आहट? ममता बनर्जी की लोकप्रियता और भाजपा की रणनीति का पूरा विश्लेषण यहां पढ़ें

बंगाल में बूथ के 100 मीटर के दायरे में नो-एंट्री, केवल इन्हें मिलेगा प्रवेश, जानें नये नियम

बंगाल चुनाव से पहले चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, TMC के लिए प्रचार करने के आरोप में 5 BLO सस्पेंड

The post बंगाल चुनाव में फर्जी वोटिंग रोकने के लिए AI और ‘बॉडी कैम’ का पहरा, बूथों पर 100 मीटर की ‘लक्ष्मण रेखा’ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top