Blast at Firecracker Factory: तमिलनाडु के विरुधुनगर में रविवार (19 अप्रैल) को एक पटाका फैक्ट्री में विस्फोट में 16 लोगों की मौत हो गई. हादसे में 6 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. घटना के बाद आनन-फानन में मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया. न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक आग बुझान में लगे कर्मियों में से एक ने बताया कि अब तक घटनास्थल से 8 शव बरामद किए जा चुके हैं. फैक्ट्री के अंदर अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें बचाने का अभियान जारी है. घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि विस्फोट के समय पटाखा फैक्टरी में करीब 30 श्रमिक काम कर रहे थे.
सीएम स्टालिन ने जताया गहरा दुख
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घटना पर गहरा शोक जाहिर किया है. उन्होंने जिला कलेक्टर को सभी आवश्यक सहायता मुहैया कराने का निर्देश दिया है. सीएम स्टालिन ने कहा- विरुधुनगर जिले के कट्टनपत्ती में पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में कई लोगों की मौत की दुखद समाचार से गहरा दुख हुआ है. मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. मैंने माननीय मंत्री के. के. एस.आर. रामचंद्रन और थंगम थेन्नारासु से तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्यों में तेजी लाने और उनकी निगरानी करने तथा प्रभावित परिवारों को सांत्वना देने का अनुरोध किया है.
13 अप्रैल को भी पटाखा फैक्ट्री में हुआ था विस्फोट
इससे पहले 13 अप्रैल को भी विरुधुनगर जिले के सत्तूर के पास एक आतिशबाजी कारखाने में भीषण विस्फोट हुआ था. हादसा सत्तूर के निकट मदाथुपट्टी स्थित एक्सेल आतिशबाजी कारखाने में हुआ था.
The post तमिलनाडु: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 16 लोगों की मौत, कई घायल appeared first on Naya Vichar.

